Chandauli News : तटबंध टूटने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल हुई जलमग्न, किसानों ने किया प्रदर्शन 

Uttar Pradesh Times | किसानों ने नारेबाजी की।

Jan 24, 2024 20:00

किसानों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा राजवाहा और माइनरों की बगैर साफ-सफाई कराए राजवाहा में पानी पूरी क्षमता से छोड़ दिया गया। जिसके कारण कई जगह किसानों के खेत के सामने तटबंध टूट गए। जिससे दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल डूब गई।

Chandauli News : जिले के सकलडीहा से फुल्ली खोर तुलसी आश्रम तक जाने वाली राजवाहा पूरी क्षमता से चलाए जाने के कारण बुधवार की सुबह कई जगह तटबंध टूट गया। जिससे दर्जनों किसानों की सैकडों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सूचना के बाद भी मौके पर अधिकारियों के देरी से पहुंचने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर नुकसान हुए फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की। 

नहीं कराई गई थी राजवाहा की सफाई
किसानों ने आरोप लगाया कि सकलडीहा राजवाहा और माइनरों की बगैर साफ-सफाई कराए राजवाहा में पानी पूरी क्षमता से छोड़ दिया गया। जिसके कारण कई जगह किसानों के खेत के सामने तटबंध टूट गए। जिससे दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल डूब गई। सूचना के बाद भी घंटों देरी से पहुंचे अवर अभियंता सहित अन्य सिर्फ कोरमपूर्ति कर चले गए। जबकि किसान यूनियन की ओर से सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी की ओर से प्रार्थना पत्र देकर राजवाहा और माइनरों की साफ-सफाई की मांग की थी। आक्रोशित किसानों ने विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से नुकसान हुए फसलों की मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके जगदीश सिंह, मान सिंह, चन्द्रभान तिवारी, शशि प्रकाश सिंह, चित्रसेन कुशवाहा, विजयी सिंह, धनंजय गुप्ता, रणजीत, चन्द्रशेखर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
 

Also Read