Chandauli News : नरहन के किसानों को सूरजमुखी की लहलहाती फसल पर नाज

UPT | सूरजमुखी की खेती

Apr 18, 2024 18:57

धान के कटोरे के रूप में विख्यात चंदौली के किसान कृषि की नवीनतम तकनीकों को आजमाने में किसी से पीछे नहीं हैं। किसान अब केवल पारंपरिक खेती पर आश्रित नहीं हैं बल्कि नये प्रयोग करने में अगुवा साबित हो…

Chandauli News : धान के कटोरे के रूप में विख्यात चंदौली के किसान कृषि की नवीनतम तकनीकों को आजमाने में किसी से पीछे नहीं हैं। किसान अब केवल पारंपरिक खेती पर आश्रित नहीं हैं बल्कि नये प्रयोग करने में अगुवा साबित हो रहे हैं। नरवन परगना के किसान अब परंपरागत खेती से हटकर सूरजमुखी जैसी फसल की भी खेती करने में दिलचस्पी लेने लगे हैं। उन्हें अपने इस प्रयास पर नाज भी है। किसानों ने सूरजमुखी की खेती के जरिये अपनी आमदनी बढ़ाने की तैयारी की है। बरहनी गांव के किसान बनारसी सिंह ने गेहूं की फसल की जगह कम लागत में करीब आठ बिस्वा खेत में सूरजमुखी की खेती की है। खेत में लहलहाती सूरजमुखी की फसल को देख किसान अपनी मेहनत के फल पर आल्हादित महसूस कर रहे हैं। किसानों को पूरी उम्मीद है कि यह फसल उसके लिए काफी फायदेमंद होगी और तैयार होने पर काफी लाभ मिलेगा।

अब किसान सूरजमुखी, नेनुआ, करैला, तरबूज और खरबूज की खेती करने लगे
बरहनी विकास खंड का नरवन परगना खासतौर से धान व गेहूं की खेती और बेहतर पैदावार वाले क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। सिंचाई के साधनों की कमी और समय पर पानी खाद बीज न मिलने से किसानों की फसल हर वर्ष खराब होने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इससे उबरने के लिए अब किसान सूरजमुखी, नेनुआ, करैला,, तरबूज और खरबूज की खेती करने लगे हैं। बरहनी गांव निवासी किसान बनारसी यादव ने करीब आठ बिस्वा खेत में सूरजमुखी की खेती किया है और खाद के रूप में केवल जैविक खाद का प्रयोग किया है। अब सूरजमुखी की फसल तैयार हो गई है और पौधों पर फूल भी लहलहाने लगे हैं। फसल तैयार देखकर किसान काफी गदगद हैं।

Also Read