Ghazipur News : नव दिवसीय यज्ञ का आयोजन, 17 अक्टूबर से शुरू होगा श्री रूद्रांबिका महायज्ञ

UPT | पंडित डॉ धनंजय पांडे

Oct 15, 2024 19:56

जनपद के नौली, उतरौली, त्रिलोकपुर क्षेत्र के श्री रूद्रांबिका धाम शिवकाली मंदिर के प्रांगण में नवदिवसीय यज्ञ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन...

Ghazipur News : जनपद के नौली, उतरौली, त्रिलोकपुर क्षेत्र के श्री रूद्रांबिका धाम शिवकाली मंदिर के प्रांगण में नवदिवसीय यज्ञ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन है। यह यज्ञ 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। यह 9 दिवसीय यज्ञ का कार्यक्रम 17 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से जल यात्रा, शोभा यात्रा और मंगल यात्रा के साथ प्रारंभ होगा।

 

प्रसाद वितरण एवं भंडारा से होगा पूर्णाहुति

इस विराट शोभायात्रा में कई गांव की महिलाएं बड़े बूढ़े बच्चे हाथी घोड़ा एवं देवी देवताओं के प्रतिमूर्ति के रूप में शामिल होंगे। यज्ञोत्सव का समापन 25 अक्टूबर को पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण एवं भंडारा से होगा। अति प्राचीन मां काली के दिव्य दरबार एवं प्रांगण में प्रतिदिन 7:00 बजे से यज्ञ में आहुतियां समर्पित की जाएगी। जिसका संचालन अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त यज्ञाचार्य पंडित धनंजय पांडे जी के द्वारा संचालित किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा का भी आयोजन प्रतिदिन सायं कॉल 2:00 बजे से होगा, जो विश्व प्रसिद्ध भागवत कथा व्यास पंडित कन्हैया द्विवेदी जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा।

यज्ञ में आहुतियां समर्पित करने की अपील
यज्ञोत्सव के दौरान विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भी 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को शाम 6:00 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन एवं यज्ञाचार्य डॉ धनंजय पांडे ने जनपद वासियों से अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए यज्ञ में आहुतियां समर्पित करने की अपील की है।

Also Read