काशी में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या : लोकार्पण के बाद पर्यटकों के लिए आसानी, करोड़ों की हुई आमदनी

UPT | काशी में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

Jul 04, 2024 18:53

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद, काशी के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में मजबूती ने धार्मिक पर्यटकों के लिए यातायात को आसान बना दिया है...

Varanasi News : काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद, काशी के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में मजबूती ने धार्मिक पर्यटकों के लिए यातायात को आसान बना दिया है। वाराणसी में पिछले वर्ष 2023 के प्रथम छमाही (जनवरी-जून) के मुकाबले 2024 के प्रथम छमाही में पर्यटकों की संख्या और बाबा विश्वनाथ धाम की आमदनी दोनों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में 2023 के समयानुपात में, 2024 में धाम की आमदनी में 24.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि श्रद्धालुओं की संख्या में 45.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।



इतने श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में योगी सरकार के लोकार्पण से काशी में तीर्थाटन करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि वर्ष 2023 (जनवरी से जून) तक 22,97,91,137 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे, जबकि 2024 में इसी समयावधि में 33,49,49,333 श्रद्धालुओं ने उनके दरबार में हाजिरी लगाई है। इसमें पिछले वर्ष से 1 करोड़ 5 लाख 15 हजार 796 (1,05,15,796) अधिक श्रद्धालु शामिल हैं। वहीं, धाम के पास 2023 के पहले छमाही में 38,29,77,214 रुपये की आमदनी थी, जबकि 2024 की प्रथम छमाही में यह 47,74,13,890 रुपये हो गई है। इसमें 9 करोड़ 44 लाख 36 हजार 676 (9,44,36,676) रुपये की अधिक आमदनी हुई है।

2023 और 2024 के पहले छह महीनों का तुलनात्मक विश्लेषण :

कुल आमदनी :
  •    2023: ₹38,29,77,214
  •    2024: ₹47,74,13,890
  •    वृद्धि: ₹9,44,36,676 (लगभग 24.66% की वृद्धि)

कुल दर्शनार्थियों की संख्या :
  •    2023: 2,29,79,137
  •    2024: 3,34,94,916
  •    वृद्धि: 1,05,15,779 (लगभग 45.76% की वृद्धि)

महीनेवार विश्लेषण :
   सबसे अधिक आमदनी वाला महीना :
  • 2023: मार्च (₹9,78,25,698)
  • 2024: मार्च (₹11,15,12,236)
   
   सबसे अधिक दर्शनार्थियों वाला महीना :
  • 2023: अप्रैल (42,31,858)
  • 2024: मार्च (95,63,432)

उल्लेखनीय बदलाव :
  • मार्च 2024 में दर्शनार्थियों की संख्या में असाधारण वृद्धि (95,63,432), जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 157% अधिक है।
  • जून 2024 में आमदनी में महत्वपूर्ण वृद्धि (₹9,39,82,849), जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 66% अधिक है।

Also Read