Jaunpur News : रूस के बाद ग्रीस में भी तिरंगा लहराने को तैयार नम्रता, डीएम ने कहा- गुडलक...

UPT | अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नम्रता यादव को प्रोत्साहन राशि का चेक देते डीएम।

Oct 03, 2024 15:50

जनपद की बेटी नम्रता यादव ने रूस में हुई ग्रेपलिंग कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। नम्रता ने रूस में सेमीफाइनल तक सफर तय किया था। हालांकि उन्हें 53 किलो भारवर्ग में पोलैंड की खिलाड़ी से रोचक...

Jaunpur News : जनपद की बेटी नम्रता यादव ने रूस में हुई ग्रेपलिंग कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। नम्रता ने रूस में सेमीफाइनल तक सफर तय किया था। हालांकि उन्हें 53 किलो भारवर्ग में पोलैंड की खिलाड़ी से रोचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

अब ग्रीस जा रही नम्रता
एक बार फिर से नम्रता यादव ने जनपद का नाम रोशन करने के लिये कदम बढ़ाया है। इस प्रतिभावान बेटी ने जौनपुर का नाम रोशन करने के लिए जुजुसु वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने ग्रीस जा रही है। गुरुवार को डीएम दिनेश चंद्र सिंह ने नम्रता यादव को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत 25 हजार रुपये का चेक देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

नम्रता को ग्रीस में जीत का भरोसा
नम्रता यादव ने बताया कि मैं 5 साल से इस खेल की प्रैक्टिस कर रही हूं। उम्मीद है कि इस बार मेडल जीतकर देश-प्रदेश और अपने जनपद का नाम रोशन करुंगी।

Also Read