Varanasi News : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की ऑनलाइन प्रेसवार्ता, बजट को लेकर हुई चर्चा

UPT | रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Jul 25, 2024 02:28

लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय के सभागार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने...

Varanasi News : वाराणसी के लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय के सभागार में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को देश का आम बजट प्रस्तुत किया। इस आम बजट में उन्होंने भारतीय रेल के पूंजीगत व्यय के लिये कुल 2,62,200 करोड़ रुपए धनराशि का रिकॉर्ड आवंटन किया है। रेलवे के विकास के AI का प्रयोग किया जाएगा। जिससे लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। 

उत्तर प्रदेश में 157 अमृत स्टेशनों पर काम चल रहा
वाराणसी मंडल के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेल बजट में एक हजार आठ करोड़ रुपया यात्रियों के संरक्षा, सुरक्षा एवं प्रतिचलन पर खर्चा किया जाएगा। पिछले 10 सालों में रेलवे में 20 हजार करोड़ का निवेश भारतीय रेल में हुआ। यूपी में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उसके अतिरिक्त 92 हजार करोड रुपए और आए हैं। उत्तर प्रदेश में अकेले उपरगामी पुल बनाए गए है। लोगों को सुरक्षित बिना बाधा के यात्रा कराया जा सके। उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश में 157 अमृत स्टेशनों पर काम चल रहा है। जिसमें 18 वाराणसी मंडल में है। यह स्टेशनों का चुनाव यात्रियों के संख्या के रूप में किया गया है। इस स्टेशनों का विकास शहर क्षेत्र के केंद्र के रूप में होगा।

विनीत कुमार श्रीवास्तव ने आगे बताया कि जनवरी माह 2025 में प्रयागराज में कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे भी अपना योगदान दे रहा है। इसमें दो प्रमुख स्टेशन हमारे हैं। प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी जिसमें पर्याप्त प्लेटफार्म जोड़े गए हैं। नए ओआरबी बनाए गए है। जो भी तीर्थयात्री आते हैं। उनको स्थाई रूप से बैठना एवं टिकट उपलब्ध कराना इन सब की व्यवस्था की गई है।

कवच फोर का डिजाइन तैयार
विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे का कवच फोर डिजाइन पूरी तरह तैयार हो गया है। अब इसको लागू करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

32 हजार नौकरियों का वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय रेलवे में जनवरी माह से अभी तक 32 हजार नौकरियों का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। उन्होंने आगे बताया कि हर साइकिल में हम लोग रिक्त स्थानों को भरते रहते हैं। नवंबर माह में एक लाख 40 हजार लोगों की नियुक्ति की गई है। सबकी ट्रेनिंग कराई जा रही हैं।

वाराणसी मंडल का समुचित रेल ढांचा विद्युतीकरण हुआ
डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उत्तर प्रदेश समुचित रेल ढांचा विद्युतीकरण हो चुका है, जिसमें वाराणसी मंडल के सभी रेल ढांचा विद्युतकरण हो चुके हैं। जिसमें बिहार के कुछ जिले शामिल है। जिससे ऊर्जा में बजट होती है। ज्यादा गाड़ियां चलाने में मदद मिलती है। उन्होंने आगे बताया कि रेल लाइनों का दोहरीकरण किया जा रहा है। जिसमें प्रतिवर्ष 490 किलोमीटर किया जा रहा है। वाराणसी मंडल की बात की जाए तो 360 किलोमीटर पिछले दो वर्षों में दोहरीकरण की लाइन की गई है। कुछ क्षेत्रों में तीसरी लाइन भी शुरू की गई है।

पूंजीगत व्यय आवंटन के फलस्वरूप भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,588 मीट्रिक टन का अभूतपूर्व सर्वाधिक माल लदान हासिल किया है, जो भारतीय रेल वर्ष 2030 तक 3,000 मीट्रिक टन माल लदान के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इस आम बजट में रेल संरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत रेल पथ नवीनीकरण, सिगनल व्यवस्था में सुधार, आर.ओ.बी, आर.यू.बी., इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार आदि के कार्य सम्मिलित हैं। इस बजट से रेलवे को एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है। इस वर्तमान वित्त वर्ष में 2,500 सामान्य कोच बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके उपरांत 10,000 अतिरिक्त कोच बनाने पर भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

Also Read