वाराणसी से खबर : काशी पहुंचा इंडोनेशिया से रुद्राक्ष, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के समय विशेष माला से होगा जाप

Uttar Pradesh Times | Rudraksh

Jan 07, 2024 11:39

इंडोनेशिया से मंगाए गए रुद्राक्ष की माला से विशेष जप के लिए माला तैयार की जा रही है। 151 रुद्राक्ष की मालाओं को तैयार किया जा रहा है।

Varanasi News (Amit mukherjee) : देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी अयोध्या राम मंदिर में होने वाली प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम का अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा होगा। बिना जाप के कोई भी प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान अधूरा होता है। काशी के कचौड़ी गली निवासी अभिषेक मोरोलिया को रुद्राक्ष की माला बनाने का ऑर्डर मिला है। इंडोनेशिया से मंगाए गए रुद्राक्ष की माला से विशेष जप के लिए माला तैयार किया जा रहा है। 151 रुद्राक्ष की मालाओं को तैयार किया जा रहा है।

15 जनवरी से पहले अयोध्या भेज दिया जाएगा
रुद्राक्ष की माला बनाने वाले अभिषेक मोरोलिया ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की नगरी का निवासी हूं। प्रभु श्रीराम की सेवा का मौका मिला धन्य हो गया। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में जाप के लिए इंडोनेशिया से प्राकृतिक रुद्राक्ष मंगाया गया। हमारे यहां 151 रुद्राक्ष की मालाओं को तैयार किया जा रहा है। 15 जनवरी से पहले अयोध्या भेजा जाएगा।

जाप के लिए गौमुखी भी तैयार किया गया
खास बनारसी वस्त्र पर जाप के लिए गौमुखी बनाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के समय गौमुखी के अंदर रुद्राक्ष की माला डालकर विद्वान जाप करेंगे। धार्मिक मिलाप से काशी के व्यपार को भी पंख मिल रहे हैं। देश विदेश में काशी से अयोध्या जाने वाले चीजों की खूब चर्चा हो रही है। 
 

Also Read