काशी विश्वनाथ में खूब आ रहा चढ़ावा : आय में हुई अप्रत्याशित वृद्धि, रिकॉर्ड संख्या में भक्त कर रहे दर्शन, जानिए आंकड़ा

UPT | विश्वनाथ धाम की आय में वृद्धि

Jun 23, 2024 19:03

उत्तर प्रदेश के बनारस में शिव भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इसके पीछे का कारण श्री काशी विश्वनाथ धाम को विस्तार कर सुगम और अत्याधुनिक बनाना है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मंदिर की आय में भी इजाफा हुआ है...

Short Highlights
  • 7 साल में बढ़ी बाबा विश्वनाथ की आय
  • डबल इंजन सरकार में काशी में मिलने लगी विश्व स्तरीय सुविधा
  • दर्शनार्थियों की संख्या में हुई रिकॉर्ड वृद्धि
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के बनारस में शिव भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इसके पीछे का कारण श्री काशी विश्वनाथ धाम को विस्तार कर सुगम और अत्याधुनिक बनाना है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मंदिर की आय में भी इजाफा हुआ है। जिसके परिणामस्वरूप दान और दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। वित्तीय आंकड़े बताते हैं कि 2017-18 से 2023-24 के बीच मंदिर की आय में लगभग चार गुना की वृद्धि हुई है। हालांकि कोविड-19 महामारी के दौरान भक्तों की संख्या में अस्थायी गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद से यह संख्या तेजी से बढ़ी है।
 
मंदिर की सुविधाओं में हुआ सुधार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के नवीनीकरण के पश्चात, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरंतर मार्गदर्शन में मंदिर की सुविधाओं में सुधार हुआ है। मंदिर का विस्तार और दर्शन प्रक्रिया का सरलीकरण काशी में तीर्थयात्रा को और अधिक आकर्षक बना दिया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि बाबा के आय में चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों के आय आदि के रूप में पिछले 7 साल में 4 गुना की वृद्धि हुई है। 13 दिसंबर 2021 को विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद से मई 2024 तक, मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या 16.22 करोड़ तक पहुंच गई है।



शिव भक्त कर रहे दिल खोलकर दान
काशी, जो सदियों से सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल रहा है, अब नए युग में प्रवेश कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से, यह प्राचीन नगर अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा है। परिवहन और बुनियादी ढांचे में सुधार ने दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काशी की यात्रा को सुगम बना दिया है। इसके परिणामस्वरूप, यहां आने वाले भक्तों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ऐसी मान्यता है कि सनातन परम्परा में दान से विशेष पुण्य मिलता है। धर्म की नगरी काशी में आने के बाद शिव भक्त दिल खोल कर चढ़ावा और दान कर रहे हैं।

जानिए आंकड़ा
 
वित्तीय वर्ष    आय
2017-2018  20,14,56,838 .43 
2018-2019  26,65,41,673 .32 
2019-20     26,43,77,438 .00 
2020-21 10,82,97,852 .09
2021-22 20,72,58,754.03 
2022-23 58,51,43 ,676 .33
2023-24   86,79,43,102. 00

Also Read