कन्नौज रेप केस : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी को किया आरोपी से अलग, कहा- नवाब सिंह सक्रिय सदस्य नहीं...

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी को किया आरोपी से अलग, कहा- नवाब सिंह सक्रिय सदस्य नहीं...
UPT | सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

Aug 12, 2024 23:18

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के प्रयास के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Aug 12, 2024 23:18

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 15 वर्षीय लड़की से बलात्कार के प्रयास के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने नवाब सिंह से पार्टी को अगल कर दिया है।

ये सभी पढ़ें : कन्नौज रेप केस : सपा नेता जूही सिंह की नार्को टेस्ट की मांग, भाजपा ने उठाए कई सवाल
  नवाब सिंह पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं : रविदास मेहरोत्रा
समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ​​का कहना है, "कन्नौज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किए गए नवाब सिंह यादव का पिछले 5-6 सालों से समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वह समाजवादी पार्टी का न तो प्राथमिक और न ही सक्रिय सदस्य है। इसमें जो भी दोषी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है और खुद को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का काम कर रही है। उस बदमाश का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।"



नवाब सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
आरोपी नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, जो बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से संबंधित है। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे को फिर से उजागर करती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कानूनी कार्रवाई और जागरूकता की आवश्यकता है।
  गिरफ्तारी के बाद क्या बोले नवाब सिंह यादव?
कन्नौज में 15 वर्षीय नाबालिग से कथित रेप प्रयास मामले में नवाब सिंह यादव गिरफ्तार हुए। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यादव ने आरोपों को "पूंजीपतियों की साजिश" बताया और दावा किया कि पीड़िता इनकार कर रही है फिर भी उसका बार-बार मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई। आरोपी पर अखिलेश यादव का करीबी होने का आरोप था, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने उनसे दूरी बना ली। जांच जारी है। एसपी अमित कुमार आनंद का बयान
कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "12 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे यूपी 112 पर एक कॉल आई, जिसमें लड़की ने बताया कि उसके कपड़े उतार दिए गए हैं और उसके साथ मारपीट की कोशिश की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर लड़की को बचाया और आरोपी नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ नवाब सिंह यादव के घर गई थी, जहां उसे बताया गया था कि उसे नौकरी के लिए वहां रहना होगा।"

ये सभी पढ़ें : अखिलेश यादव के करीबी नवाब​ सिंह पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

भाजपा ने उठाए कई सवाल
भाजपा नेताओं ने इस मामले पर सपा को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा, "यह एक बेहद भयावह घटना है। सपा नेता द्वारा एक युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म की घटना अंजाम दी गई। अब हर बड़ा अपराधी समाजवादी बन गया है। यही पार्टी का मूल मंत्र बन गया है।" भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी आलोचना करते हुए कहा, "आरोपी नवाब सिंह यादव केवल सपा का छुटभैया नेता नहीं, बल्कि डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि भी रह चुका है। सपा की नीति रही है कि ऐसे अपराधों पर पर्दा डालना और अपराधियों को बचाना।"

कौन है नवाब सिंह?
नवाब सिंह यादव कन्नौज जिले के अंडगापुर गांव से हैं और उन्होंने 1997 में समाजवादी पार्टी (सपा) के छात्र संगठन लोहिया वाहिनी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वे लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने और 2006 में ब्लॉक प्रमुख चुने गए। मायावती के मुख्यमंत्री बनने पर उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हुए, लेकिन 2012 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर उनका करियर पुनः उन्नति की ओर बढ़ा। डिंपल यादव के सांसद बनने के चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हालांकि, 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई।

Also Read

कोच गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी पहुंचे होटल लैंडमार्क, परंपरागत तरीके से हुआ जोरदार स्वागत

24 Sep 2024 07:18 PM

कानपुर नगर Test Match : कोच गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी पहुंचे होटल लैंडमार्क, परंपरागत तरीके से हुआ जोरदार स्वागत

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए आज भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों का शहर में आगमन हो गया है।जिसमे सबसे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली,कोच गौतम गंभीर, ऋषभ पंत,शुभमन गिल,और कप्तान रोहित शर्मा आये है। और पढ़ें