ऑथर Mazkoor Alam

यूपी @7 बजे : लालकृष्ण आडवाणी आएंगे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में, पढ़ें अहम खबरें

 लालकृष्ण आडवाणी आएंगे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में, पढ़ें अहम खबरें
Uttar Pradesh Times | Symbolic Image

Jan 11, 2024 19:42

UP Latest News : प्रदेश में आज सबसे ज्यादा चर्चा लालकृष्ण आडवाणी के अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आने की घोषणा की रही। इसके अलावा योगी सरकार इस कोशिश में लगी है कि 22 जनवरी को पूरा प्रदेश जगमग दिखे। तो वहीं अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी बात कांग्रेस से बन गई है। पढ़ें- प्रदेश की सारी अहम खबरें एक जगह।

Jan 11, 2024 19:42

रामोत्सव 2024 : अभूतपूर्व होगा श्रीराम का स्वागत, सीएम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चलेगा स्वच्छता महाअभियान
 जिस प्रकार प्रतिवर्ष दीपावली से पहले हम साफ-सफाई और रंग रोगन के बाद अपने अपने घरों को आकर्षक झालरों और दीपों से सजाते हैं, ठीक उसी तर्ज पर योगी सरकार 22 जनवरी से पहले पूरे प्रदेश को चमकाने, सजाने और संवारने जा रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति से इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम योगी अयोध्या से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद प्रदेश के हर गांव, हर नगर और प्रत्येक मोहल्ले में वृहद् स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नगर विकास और पंचायती राज विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
पढ़ें पूरी खबर

Ram Mandir : लालकृष्ण आडवाणी शामिल होंगे प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में, आरएसएस नेताओं ने दिया निमंत्रण
राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या जाएंगे। इसकी जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान आडवाणी को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण समारोह में नहीं आएंगे।
पढ़ें पूरी खबर

UP Politics : अखिलेश यादव ने दिए निर्देश, मतदाता सूची पर नजर रखें कार्यकर्ता, कांग्रेस से सीट बंटवारे पर बात बन जाने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 22 जनवरी को अपडेटेड मतदाता सूची जारी की जानी है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा कोई भी मतदाता छूट न जाए इसलिए जारी होने वाली मतदाता सूची पर नजर रखें। अखिलेश ने यह भी कहा कि राज्य में अपराध बढ़े हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार कानून-व्यवस्था को संभाल नहीं पाने की अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस से सीटों के बंटवारे पर अखिलेश ने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में बातचीत हुई है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ में बसने की तैयारी कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी, ढूंढ़ रहे हैं प्लॉट
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज भाजपा नेता रहे अटल बिहारी वाजपेयी के बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी की भूमिका करना उनके लिए बहुत बड़ा चैलेंज था। कवि अटल बिहारी वाजपेयी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कवि तो बहुत हुए, मगर अटल को जन-जन जानता था। अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने  कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का उनकी टीम को बहुत सपोर्ट मिला। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ से उनका बहुत जुड़ाव है। वह गोमतीनगर में प्लॉट ढूंढ़ रहे हैं। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी भी लखनऊ में ही रहा करते थे।
पढ़ें पूरी खबर

अफगानिस्तान के साथ कांपी दिल्ली की धरती, 6.2 रही तीव्रता, नोएडा में मचा हड़कंप
अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली तक की धरती तेज भूकंप के झटकों से हिल गई। अफगानिस्तान के हिन्दुकुश की पहाड़ी में इसका केंद्र था। 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र धरती में 213 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके नोएडा और दिल्ली एनसीआर में भी महसूस किए गए। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप की वजह से पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और भारत में जम्मू-कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर तक झटके महसूस किए गए।
पढ़ें पूरी खबर
 

Also Read

डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

6 Oct 2024 10:25 AM

लखनऊ Lucknow News : डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाला में दोषी पाए गए पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश, जानें क्या है पूरा मामला

सरोजनीनगर के भटगांव में हुए डिफेंस कॉरिडोर भूमि घोटाले में लखनऊ के पूर्व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश दोषी पाए गए हैं। इस मामले में उन पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे थे। और पढ़ें