अर्जुन वाजपेयी ने रचा इतिहास : आठ चोटियों पर की चढ़ाई, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

आठ चोटियों पर की चढ़ाई, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
UPT | पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी

Oct 11, 2024 13:12

अर्जुन ने भारतीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे शीशपंगमा चोटी पर सफलतापूर्वक कदम रखा। उन्होंने 16 वर्ष की आयु में माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से को फतह कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

Oct 11, 2024 13:12

Noida News : सेक्टर-51 के रहने वाले अर्जुन वाजपेयी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 8,027 मीटर ऊंची शीशपंगमा चोटी को बुधवार को फतह कर लिया है। यह तिब्बत में स्थित 14वीं सबसे ऊंची चोटी है और इसे दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण में से एक माना जाता है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ ही अर्जुन आठ हजार मीटर से ऊंची आठ चोटियों पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 

सुबह 7:45 बजे चोटी पर चढ़े
अर्जुन ने भारतीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे शीशपंगमा चोटी पर सफलतापूर्वक कदम रखा। इस अभियान की जानकारी चीन-तिब्बत पर्वतारोहण संघ को भी दे दी गई है। इस कठिन यात्रा के दौरान अर्जुन ने सेटेलाइट फोन के जरिए अपने पिता संजीव वाजपेयी को सफलता की सूचना दी। गौरतलब है कि शीशपंगमा चोटी पर चढ़ाई करना अत्यंत जोखिम भरा होता है, और अब तक इस चोटी को फतह करते हुए 25 पर्वतारोहियों ने अपने प्राण गंवाए हैं।



माउंट एवरेस्ट से शीशपंगमा तक का संघर्षपूर्ण सफर
अर्जुन वाजपेयी का पर्वतारोहण का सफर संघर्षों और साहस से भरा है। उन्होंने 16 वर्ष की आयु में माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से को फतह कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे कम उम्र में दो चोटियों पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोही के रूप में अपना नाम दर्ज कराया था। शीशपंगमा की इस विजय ने अर्जुन को देश-विदेश में एक बार फिर प्रशंसा का पात्र बना दिया है।

ये भी पढ़ें : योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर एक्शन : दो पीसीएस अफसर निलंबित, राजस्व परिषद से किया संबद्ध, जानें मामला

बीमारी के बावजूद नहीं मानी हार
हालांकि, अर्जुन का यह सफर कई चुनौतियों से भरा रहा है। कुछ समय पहले चोयू चोटी पर अभियान के दौरान अर्जुन लकवाग्रस्त हो गए थे। जिसके चलते उन्हें छह महीने तक इलाज करवाना पड़ा, लेकिन अपनी अदम्य इच्छाशक्ति के साथ अर्जुन ने फिर से पर्वतारोहण की तैयारी शुरू की और आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

अर्जुन वाजपेयी का अगला लक्ष्य धौलागिरी
अर्जुन वाजपेयी का सपना है कि वह 8,000 मीटर से ऊंची दुनिया की सभी 14 चोटियों को फतह करें। विश्व भर में अब तक केवल 40 पर्वतारोहियों ने यह उपलब्धि हासिल की है, लेकिन किसी भारतीय ने अभी तक इस मुकाम को नहीं छुआ है। अर्जुन के पिता संजीव वाजपेयी ने बताया कि उनके बेटे का अगला लक्ष्य धौलागिरी चोटी पर तिरंगा फहराना है। अर्जुन अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से देश को गर्वित कर रहे हैं और हर नई चढ़ाई के साथ भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का एंग्री यंग मैन वाला तेवर : एसीपी से बोले- देखता हूं कि 6 महीने खड़े रहोगे या सालभर

देश का गौरव अर्जुन वाजपेयी
अर्जुन वाजपेयी के इस ऐतिहासिक प्रयास ने न केवल नोएडा और उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। स्थानीय लोग और पर्वतारोहण समुदाय अर्जुन की इस महान उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। नोएडा लौटने में उन्हें अभी कुछ दिन लग सकते हैं, लेकिन उनके स्वागत के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

कौन से वर्ष में कहां चढ़े
वर्ष 2010 : एवरेस्ट चोटी
वर्ष 2011 : ल्होत्से चोटी
वर्ष 2011 : मानस्लु चोटी
वर्ष 2016 : मकालू चोटी
वर्ष 2016 : चोयू चोटी
वर्ष 2018 : कंचनजंगा चोटी
वर्ष 2023 : अन्नपूर्णा चोटी
वर्ष 2024 : शीशपंगमा

Also Read

100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद मिला सुराग, पुलिस ने दबोचा

11 Oct 2024 09:22 PM

गौतमबुद्ध नगर गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए शोरूम से लूट ली कार : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद मिला सुराग, पुलिस ने दबोचा

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने शोरूम से नई गाड़ी ही लूट ली। 15 दिनों तक उस कार से मौज-मस्ती की। लेकिन अब तीनों जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। और पढ़ें