उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर
UPT | मॉर्निंग बुलेटिन।

Jul 11, 2024 06:00

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

Jul 11, 2024 06:00

यमुना अथॉरिटी की पहली रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम में फंसे आवंटियों को राहत मिलेगी
यमुना अथॉरिटी से बड़ी खबर सामने आई है। प्राधिकरण की पहली आवासीय योजना के 1,326 आवंटी अपने भूखंडों पर कब्जा मिलने का 15 वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, इन आवंटियों के भूखंड परसौल गांव की जमीन पर हैं। परसौल गांव के किसानों और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमे चल रहे थे। अब किसानों और प्राधिकरण के बीच फैसला हो गया है। इस फैसले के तहत किसानों से 135 हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण को मिल जाएगी। इस जमीन पर प्राधिकरण आवासीय भूखंडों का आवंटन करेगा। यमुना सिटी के सेक्टर-18 और सेक्टर-20 में साल 2009 में 21,000 भूखंडों का आवंटन किया गया था।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

एनईआर के रेल ट्रैक पानी में डूबे, 29 ट्रेन रद्द
बरेली सहित पूरे उत्तर प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके चलते जहां एक ओर सैकड़ों गांव की कृषि भूमि जल में समा चुकी है, वहीं इस बार की बारिश के पानी में पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के रेल ट्रैक भी डूब गए हैं। इसके कारण 29 ट्रेन को रद्द किया गया है। इसमें से कई ट्रेन सप्ताह भर तक रद्द रहेंगी। बारिश के चलते ट्रेनों के लगातार रद्द रहने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई। उन्हें महीनों पहले कराएं रिजर्वेशन भी रद्द कराने पड़ रहे हैं। इज्जतनगर रेल मंडल के खटीमा-बनबसा, शाही-पीलीभीत, शाहगढ़-माला और भोजीपुरा -पीलीभीत रेल खण्डों पर भारी वर्षा और बाढ़ के पानी से यातायात बाधित हो गया है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मिली एनपीजी की मंजूरी
लखनऊ मेट्रो के प्रस्तावित ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर (चारबाग से वसंतकुंज) के डीपीआर की मंजूरी की दिशा में एक और सकारात्मक पहल हुई है। परियोजना को 9 जुलाई 2024 को दिल्ली में हुई नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप अर्थात एनपीजी की मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना को इसी वर्ष मार्च माह में अनुमोदन मिल चुका है। चारबाग से वसंत कुंज तक प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की कुल मार्ग लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी, जिसमें एलिवेटेड लंबाई 4.286 किलोमीटर, जबकि भूमिगत लंबाई 6.879 किलोमीटर होगी। इस कॉरिडोर में कुल स्टेशनों की संख्या 12 होगी, जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

घरों से कचरा उठाने वालों को अब देना होगा शुल्क
ग्रेटर नोएडा शहर के निवासियों के लिए बड़ी खबर है। अब आपके घर से कूड़ा उठाने के लिए 'पेड सर्विस' मिलेगी। मतलब, रोजाना आपके घर से कूड़ा लेकर जाने वाले कर्मचारियों को मासिक भुगतान करना पड़ेगा। दरों का निर्धारण करीब तीन साल पहले विकास प्राधिकरण कर चुका है। अब इसे लागू किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से एजेंसी के लोग रिहायसी सेक्टरों में घर-हर जाकर यह जानकारी दे रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में रोजाना सुबह सफाई कर्मचारी घर-घर जाते हैं। कूड़ा कलेक्शन करते हैं। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने एक कंपनी को यह जिम्मेदारी दे रखी है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

फिनटेक सिटी का डीपीआर तैयार
उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय फिनटेक सिटी के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्य सरकार ने ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी दे दी है। यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिनटेक सिटी स्थापित करने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार, फिनटेक सिटी अब सेक्टर-13 में 800 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी। यह क्षेत्रफल पूर्व प्रस्ताव के 250 एकड़ से काफी बड़ा है, जो इस परियोजना के महत्व और व्यापकता को दर्शाता है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश के प्रति सकारात्मक माहौल और बुनियादी ढांचे में सुधारों के जरिए उद्योगों को बढ़ावा देने की प्रक्रिया को बल देने की कोशिश है। साथ ही, प्रदेश की यात्री प्रबंधन क्षमताओं में भी बड़े स्तर पर सुधारों के जरिए वृद्धि की जा रही है। इसी क्रम में, ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी को विश्व स्तरीय एकीकृत यात्री प्रबंधन सुविधा के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। दादरी में बहुविध परिवहन केंद्र और ग्रेटर नोएडा में ही एकीकृत औद्योगिक नगर के विकास कार्यों को भी तेज किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र विकास की नई यात्रा की ओर अग्रसर है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

Also Read

पर्यावरण मंत्री लाए कृत्रिम वर्षा का प्रस्ताव, जानें बिन बादल कैसे होगी बरसात...

23 Oct 2024 03:53 PM

नेशनल दिल्ली में एक्यूआई 400 के करीब : पर्यावरण मंत्री लाए कृत्रिम वर्षा का प्रस्ताव, जानें बिन बादल कैसे होगी बरसात...

दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है, इसका असर एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) कई इलाकों में 400 के करीब पहुंच गया है... और पढ़ें