Agra News : सेल्फी प्वाइंट पर हरियाणा की युवती से गैंगरेप, पढ़िये सनसनीखेज मामला... 

UPT | आगरा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप।

Jul 22, 2024 10:03

आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन के थाना ताजगंज क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एडीए की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट के पीछे हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले से पुलिस महकमे...

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन के थाना ताजगंज क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एडीए की ओर से बनाए गए सेल्फी प्वाइंट के पीछे हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवती का आरोप है कि शनिवार को दो युवक उसे जबरन कार से ले गए थे। उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और हत्या की धमकी देते हुए उसे छोड़कर चले गए। युवती की शिकायत पर थाना ताजगंज पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। पूर्व में भी आरोपी युवकों के खिलाफ देह व्यापार का केस लिखा गया था। 

ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती हरियाणा की है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कई वर्ष में पहले आगरा के युवक से उसकी पहचान हुई थी। बाद में उसे जानकारी हुई कि युवक देह व्यापार में लिप्त है। होटल में युवतियों से गलत काम करवाता है। जानकारी मिलते ही युवती ने उससे दूरी बना ली। यही नहीं, एक युवक से उसने शादी कर ली। इस पर युवक उसे परेशान करने लगा। वह उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता है। शनिवार को पीड़िता सेल्फी प्वाइंट के पास किसी काम से आई थी। तभी युवक कार लेकर आ गया। उसका दोस्त भी कार में मौजूद था। दोनों उसे कार में जबरन ले गए। एक प्लांट में ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़कर चले गए।

क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने यूपी टाइम्स को बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धांधूपुरा के लखन और सूरज चौधरी पर आरोप लगाया गया है। पूर्व में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read