ताजमहल पर फिर विवाद : प्रतिबंध के बावजूद पढ़ी गई नमाज, ASI अनजान, कहा- वहां सिक्योरिटी नहीं...

UPT | ताजमहल पर फिर विवाद

Sep 29, 2024 16:01

ताजमहल की देखरेख और संरक्षण पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। एक और विवाद चर्चा में आया है। ताजा मामला ताजमहल पर नमाज पढ़ने का है...

Agra News : आगरा में बना ताजमहल दुनिया का सातवां अजूबा है। इसकी देख-रेख का जिम्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के हाथों में है। लेकिन ताजमहल की देखरेख और संरक्षण पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। एक और विवाद चर्चा में आया है। ताजा मामला ताजमहल पर नमाज पढ़ने का है। इसका फोटो भी सामने आया है। आइये जानते हैं अब नया विवाद क्या है।

यह भी पढ़ें- गुंबद में पौधा उगने पर दी ASI ने सफाई : अखिलेश ने उठाए थे सवाल, जानें ताजमहल से जुड़े ऐसे ही अन्य विवाद

शनिवार को पढ़ी गई नमाज
आगरा में ताजमहल से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें ताजमहल के परिसर में नमाज पढ़ते हुए लोग दिख रहे हैं। एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) को इस घटना की जानकारी तक नहीं थी, लेकिन अब वे सुरक्षा बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि ताजमहल में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार केवल ईद और शुक्रवार को ही नमाज अदा की जा सकती है। इसके बावजूद, एक शनिवार को मस्जिद के पास उत्तरी पश्चिमी मेहराब में एक महिला और पुरुष ने नमाज पढ़ी, जिससे विवाद और बढ़ गया है।



जानें क्या कहते हैं ASI के अधीक्षक?
इस संबंध में ASI के अधीक्षक पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि जहां नमाज पढ़ी गई, वहां कर्मचारियों की तैनाती नहीं थी, इसलिए उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं मिल पाई। अब इस क्षेत्र में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके।

अखिलेश ने उठाए थे सवाल
ताजमहल की देखरेख और संरक्षण पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। अभी हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश ने ट्वीट कर ताजमहल के गुबंद पर पौधा उगने पर सवाल उठाए थे। वहीं इस मामले में एएसआई ने पोस्ट डालकर एक्स पर सफाई दी थी। यह कोई पहला मामला नहीं है, जो विवादों में आया। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। अखिलेश यादव ने पोस्ट में बंदर, गार्डन में पानी, पर्यटकों के ताजमहल में टॉयलेट आदि मुद्दे उठाए थे। इसा के साथ ताजमहल के रख-रखाव को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था।

Also Read