एक घंटे की बारिश में डूबी ताजनगरी : आगरा-दिल्ली हाईवे को ताल-तलैया बना दिया, पानी में तैरती दिखी कारें

UPT | एक घंटे की बारिश ने डुबोई ताजनगरी

Aug 31, 2024 16:27

आगरा में शुक्रवार रात एक घंटे की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न हो गया। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भारी बारिश के कारण सड़क पर जल भराव हो गया...

Agra News : आगरा में शुक्रवार रात एक घंटे की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न हो गया। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भारी बारिश के कारण सड़क पर जल भराव हो गया, जिससे कारें पानी में तैरती हुई नजर आईं। इस स्थिति को देखकर लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।   आगरा-दिल्ली हाईवे पर कई फीट पानी
शुक्रवार रात की भारी बारिश के बाद आगरा-दिल्ली हाईवे पर रूनकता के पास कई फीट पानी भर गया। इसके कारण कारें बहने लगीं और ट्रक भी धुएं छोड़ते हुए वहीं खड़े रह गए। दर्जनों वाहन पानी में खराब हो गए, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश टाइम्स ने प्रमुखता से रिपोर्ट किया था कि बारिश के बाद आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे ताल-तलैया बन जाएगा और लोग फंस सकते हैं। रात हुई बारिश ने यूपीटी की ख़बर की पुष्टि भी कर दी।


स्मार्ट सिटी की पॉश कॉलोनियां भी जलमग्न ताज नगरी आगरा में देर रात की भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ स्मार्ट सिटी की पॉश कॉलोनियां भी जलमग्न हो गईं। शास्त्रीपुरम की सैकड़ों कॉलोनियों में पानी भर गया और घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हो गए। नागरिकों ने अपने घरों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, और नगर निगम को कोसते हुए सरकार की आलोचना की। आगरा के लोग नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि यही है भारत सरकार की स्मार्ट सिटी आगरा। शास्त्रीपुरम और राष्ट्रीय हाईवे में जल भराव के कारण रातभर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Also Read