Code Of Conduct Violation : कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ समेत 70 पर मामला दर्ज, इतने वाहनों को सीज करने के आदेश

UPT | जेसीबी के पंजे पर बैठे लोग

Apr 06, 2024 10:56

कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार गुरुवार को चुनाव प्रचार कर रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। शुक्रवार को प्रशासन ने जब पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि कांग्रेस प्रत्याशी ने रोड शो किया...

Short Highlights
  • अनुमति लिए बिना निकाला रोड शो
  • रामनाथ समेत 70 अन्य समर्थकों पर मामला दर्ज
Agra News : आगरा के फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के खिलाफ शुक्रवार को थाना पिनाहट में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने अनुमति लिए बिना रोड शो निकाला था। गुरुवार को जेसीबी के पंजे पर बैठे लोग रामनाथ पर पुष्प वर्षा कर रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो की जांच कराए जाने के बाद मामले का खुलाशा हुआ था और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। मामला रामनाथ समेत 70 अन्य समर्थकों पर भी दर्ज करने के आदेश है। 

मोटर व्हीकल एक्ट का भी मामला दर्ज
कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार गुरुवार को चुनाव प्रचार कर रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। शुक्रवार को प्रशासन ने जब पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि कांग्रेस प्रत्याशी ने रोड शो किया था, वो भी बिना अनुमति। उसके काफिले में शामिल लोगों ने कार स्टंट भी किया था। साथ ही जेसीबी के पंजे पर बैठे लोगों ने रामनाथ पर पुष्प वर्षा भी की गई थी। ये सभी मोटर व्हीकल एक्ट और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आता है। इसलिए शुक्रवार को थाना पिनाहट में फ्लाइंग स्क्वायड़ टीम द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ खिलाफ धारा 171,144 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

30 वाहनों को सीज करने का आदेश 
बता दें कि फ्लाइंग स्क्वायड़ टीम द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ पर मामला दर्ज करने के बाद अब उनके काफिले में चल रहे 30 वाहनों को सीज करने का आदेश है। रामनाथ के साथ उनके 70 समर्थकों पर भी आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है। बिना अनुमति चुनाव प्रचार करने पर मामला सहायक आयुक्त राज्य संपत्ति कर सतीश कुमार ले दर्ज किया है। 

Also Read