जिला जेल : महिला बंदी ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, इस अपराध की काट रही थी सजा

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 06, 2024 20:27

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम जिला कारागार में एक महिला बंदी ने शौचालय में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली...

Mainpuri News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम जिला कारागार में एक महिला बंदी ने शौचालय में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद जेल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला को पति की हत्या के मामले में सजा काट रही थी। 

इस मामले में थी जेल में
जिला कारागार में थाना बिछवां क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी लाली राजपूत (28) पति धर्मेंद्र की हत्या के मामले में निरुद्ध चल रही थी। 24 जुलाई को बिछवां पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था। रविवार की शाम लाली महिला बैरक के बाहर अन्य महिला बंदियों के साथ मौजूद थी। 



साड़ी का फंदा बना लगाई फांसी
वह लघुशंका जाने की बात कह कर शौचालय में चली गई। वहां साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो साथी महिला बंदियों ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया। इस पर कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर उसे फंदे पर लटकता देख सभी के होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने मृतका के परिजन को सूचना दी है।

 

Also Read