Agra News : चोरों ने ब्रज धाम कॉलोनी के गेट का ताला तोड़ा, शॉल से ढके थे चेहरे, सूने घर में लगाई सेंध

Uttar Pradesh times | आगरा की खबर

Jan 17, 2024 17:49

आगरा पुलिस के लिए घना कोहरा मुसीबत बढ़ा रहा है। चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। कमला नगर में ब्रज धाम कॉलोनी के गेट का ताला तोड़कर चोर घुस आए। चोर दंत रोग चिकित्सक के घर से नगदी और ज्वैलरी लेकर फरार हो गए।

Short Highlights
  • कड़ाके की ठंड और कोहरे का लाभ उठाकर चोरों ने सूने घर का ताला तोड़ा
  • दंत चिकत्सक के घर से लाखों का माल पार, टोली में एक महिला चोर भी शामिल 
Agra News (प्रदीप रावत) : ताजनगरी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का लाभ लेते हुए शहर के अलग अलग क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कमला नगर में ब्रज धाम कॉलोनी के गेट का ताला तोड़ा गया। बृज धाम फेज वन कॉलोनी में घने कोहरे में 15 जनवरी यानी सोमवार की रात दो बजे चोरों ने धावा बोल दिया। शॉल से चेहरा ढक कर पहुंचे पांच चोरों ने ब्रज धाम कॉलोनी के गेट का ताला तोड़ा। शातिर चोर कॉलोनी में घुसते ही दंत रोग चिकित्सक डॉ.धींगड़ा के घर का ताला तोड़कर उसमें घुस गए। घर पर कोई नहीं था, सभी लोग बाहर ​गए हुए थे। नगदी और ज्वैलरी लेकर चोर फरार हो गए। सुबह गेट का ताला खुला होने पर डॉक्टर धींगड़ा और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
 पुलिस की जांच में सामने आया है कि शातिर चोरों के साथ एक महिला चोर भी शामिल है। पुलिस चोरी के खुलासे के लिए सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुईं है। जांच में पुलिस पाया कि चोरों ने कॉलोनी के पहले गेट पर बने चौकीदार के रूम को देखा, चौकीदार सो रहा था। इसके बाद कॉलोनी के दूसरे गेट के ताले को तोड़कर अंदर घुस गए। चोर किस रास्ते से बाहर निकले यह पता नहीं चल सका। बहरहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

Also Read