आगरा से बड़ी खबर : केशव देव मौर्य ने रामभद्राचार्य पर दिया विवादित बयान, बोले- वह भाजपा के एजेंट

UP Times | Keshav Dev Maurya

Jan 11, 2024 20:12

अयोध्या धाम से लेकर प्रदेश और देश ही नहीं आज पूरी दुनिया प्रभु श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री के साथ इंतजार कर रही है। करोड़ों लोगों की आस्था का सैलाब...

Short Highlights
  • प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेसियों को अवश्य जाना चाहिए
  • मैं भगवान राम को नहीं मानता, न हीं मेरी कोई आस्था
  • संत रामभद्राचार्य ने जो बयान दिया है, वह असंवैधानिक है, दंडनीय है - केशव देव 
  • संत रामभद्राचार्य भाजपा के सदस्य एजेंट हैं, इसलिए कुछ नहीं होगा।  - केशव देव  
Agra News (प्रदीप रावत) : विवादों में रहने वाले नेता केशव देव मौर्या ने एक बार फिर एक ऐसा बयान दे दिया है जो करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत कर सकता है। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का पूर्व में समाजवादी पार्टी से एलाइंस था। केशव देव मौर्य का बयान
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या ने कहा है कि श्रीराम में करोड़ों लोगों की आस्था है, इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं। मेरी प्रभु श्रीराम में किसी भी तरीके की कोई आस्था नहीं है। जिनकी आस्था है, उन्हें पूजें, हमें किसी से कोई परेशानी नहीं है। मैं श्रीराम में कोई आस्था नहीं रखता और न ही उन्हें भगवान मानता हूं और न ही मैं उनसे डरता हूं। मुझे श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से कोई सरोकार नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा कुछ है नहीं, यहां सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है भाजपा को वोट लेने का।

केशव देव मौर्य ने राजीव गांधी को लेकर दिया बयान
केशव देव मौर्य ने कहा के क्या भगवान श्रीराम में पहले प्राण नहीं थे, जो नया प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जाएं ना जाएं लेकिन कांग्रेस को अवश्य इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचना चाहिए। यह राम मंदिर कांग्रेस की ही देन है, बाबरी विध्वंस भी कांग्रेस की ही देन है। राजीव गांधी ने ही राम मंदिर का ताला खुलवाया था, मूर्तियां रखवाई थी विवाद पैदा किया था। उन्हीं का विवाद पैदा किया हुआ है। आज जो भी परिवर्तन देख रहे हैं, इस में विवाद हुए, बाबरी विध्वंस हुआ दंगे हुए उसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ राजीव गांधी हैं। इसलिए प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेसियों का जाना अति आवश्यक है।

रामभद्राचार्य पर क्या बोले
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संत रामभद्राचार्य जी ने जो कहा है अगर उनकी जगह और कोई होता तो अब तक मुकदमा दर्ज होकर सलाखों के पीछे होता। करोड़ लोगों की आस्था पर चोट का मुकदमा दर्ज हो जाता। वह भाजपा के एजेंट हैं, इसलिए कुछ नहीं होगा। केशव देव ने कहा कि संत रामभद्राचार्य ने कहा है कि जो राम को नहीं भजेगा वह चमार है। यह बयान जितना निंदनीय है उतना ही दंडनीय अपराध है। केशव देव ने कहा कि रामभद्राचार्य को तुरंत दंडित होना चाहिए, उन पर एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

संविधान ने सबको अपने हिसाब से पूजने का अधिकार दिया है 
महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने संत रामभद्राचार्य के बारे में कहा कि वह आंख के अंधे होते तो ठीक था लेकिन वह अक्ल से भी अंधे हैं। उन्होंने कहा कि मैं रामभद्राचार्य से कहता हूं कि मैं राम को नहीं भजता हूँ, मैं राम को नहीं मानता हूँ। हमारी श्रीराम में कोई आस्था नहीं है। हम हैं चमार बोलो क्या कर लोगे। केशव देव ने कहा कि यह देश और संविधान पंथ निरपेक्ष, धर्मनिरपेक्ष संविधान है। यहां पर सभी को अपनी बात कहने का, अपने अनुसार पूजने का अधिकार है। कोई कबीर पंथी है तो कोई रवि दास में आस्था रखता है। यहाँ पर कोई भगवान बुद्ध को मानता है, तो कोई बाबा साहब को मानता है। यहां पर सभी को अपने हिसाब से पूजने का संविधान में अधिकार मिला हुआ है। संत रामभद्राचार्य इस अधिकार को नहीं छीन सकते और न हीं यह अधिकार छीनने दिया जाएगा। जिसके दम पर रामभद्राचार्य यह सब बोल रहे हैं, 2024 के बाद वह नहीं रहेगा। फिर देखेंगे रामभद्राचार्य क्या बोलेंगे, किससे बोलेंगे।

राजनीतिक पार्टियों में राम मंदिर
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का यह बयान बवाल खड़ा करने वाला है। केशव देव मौर्य पहले भी इस तरीके के विवादित बयान देते रहे हैं लेकिन उनके बयानों को कोई तवज्जो नहीं देता। समाजवादी पार्टी से इनका एलाइंस था और यह सपा प्रमुख के खिलाफ ही अनर्गल आरोप लगाते रहते थे। जहां आज पूरा देश और दुनिया 22 जनवरी का बेसब्री से प्रभु श्रीराम के मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है, वही ऐसे कुछ राजनीतिक विवाद खड़ा करते रहे हैं। कांग्रेस, सपा या कोई अन्य राजनीतिक दल, आज प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर को लेकर सन्नाटे में है। विपक्षियों को समझ ही नहीं आ रहा कि वह आख़िर करें तो क्या करें। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सहित देश के सभी लोगों से राम मंदिर को लेकर संयम भारत ने की बात कही है। उन्होंने विशेष तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिदायत भी है कि ऐसी कोई भी बात ना करें जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचे।

Also Read