केंद्रीय कारागार तथा जिला जेल का औचक निरीक्षण : बंदी बोले-यहां कोई दिक्कत नहीं, जानिए और क्या कहा

UPT | जिला जेल एवं केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया।

Mar 14, 2024 20:48

जिला जज विवेक संगल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एवं अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, सीजीएम सुधा यादव ने केंद्रीय कारागार तथा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में निरुद्ध बंदियों से उनको दिए जा रहे भोजन तथा चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली।

Agra News : जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब जिला जज, जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी और अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान जिला जज एवं अधिकारियों ने बंदियों से मुलाकात भी की। 

जिला जज विवेक संगल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एवं अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, सीजीएम सुधा यादव ने केंद्रीय कारागार तथा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में निरुद्ध बंदियों से उनको दिए जा रहे भोजन तथा चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। जेल अधिकारियों को बंदियों का ध्यान रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने महिला बैरक, बच्चों के स्कूल, अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। जिला जज, डीएम एवं अपर पुलिस आयुक्त ने रसोईघर की जांच कर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को देखा तथा भोजन बनाते समय साफ-सफाई के करने के लिए विशेष निर्देश दिए। बंदियों ने बताया कि जेल में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। जेल की सभी व्यवस्था ठीक पाई गई। जेल मैन्युअल के आधार पर सभी सुविधाए देने के निर्देश दिए गए तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, गंभीर बीमार बंदियों की रिपोर्ट देने को निर्देशित किया, जिससे उनका समुचित इलाज हो सके। जिला जज ने ऐसे बंदी जिनके मामलों में अपील होनी है उनके प्रपत्र तैयार कराने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए। निरीक्षण के समय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, जेल अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Also Read