Firozabad News : एबीवीपी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला, जमकर की नारेबाजी, जानें क्या है मामला...

UPT | कोलकाता कांड के विरोध में प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।

Aug 17, 2024 18:20

कलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद हत्या के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के कार्यकर्ताओं ने शिकोहाबाद तहसील के तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल की...

Firozabad News : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद हत्या के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (AVBP) के कार्यकर्ताओं ने शिकोहाबाद तहसील के तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 

ममता बनर्जी पर हत्यारों को बचाने का आरोप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक हरिओम शुक्ला ने कहा कि इस देश में नारी को देवी का स्वरूप माना जाता है। उनकी की पूजा की जाती है। पश्चिम बंगाल में तो देवी दुर्गा की बड़ी पूजा होती है। उस राज्य की मुख्यमंत्री भी महिला होने के बाद भी अपराधियों को बचाने का काम कर रही हैं। 

Also Read