Firozabad News : यादव समाज के कार्यक्रम में बीजेपी प्रत्याशी विश्वदीप ने कहा, श्रीकृष्ण हमारे मामा और हम उनके भांजे

UPT | फिरोजाबाद से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह

Apr 26, 2024 15:43

यादव समाज के चुनावी कार्यक्रम में बीजेपी नेता प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने यदुवंशियों से अपने रिश्ते उजागर किये। उन्होंने कहा कि यादव समाज और हम एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। हम अर्जुन के वंशज हैं।

Firozabad News : फिरोजाबाद से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने यादव समाज के एक कार्यक्रम में खुद को भगवान कृष्ण का भांजा और उनको अपना मामा बताया। यह बात शिकोहाबाद के एक मैरिज होम में आयोजित यादव प्रबुद्ध सम्मेलन में कही गई।

यादव समाज के चुनावी कार्यक्रम में बीजेपी नेता प्रत्याशी विश्वदीप सिंह ने यदुवंशियों से अपने रिश्ते उजागर किये। उन्होंने कहा कि यादव समाज और हम एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। हम अर्जुन के वंशज हैं, अर्जुन और कृष्ण आपस में रिश्तेदार थे।

खुद को बताया अर्जुन पुत्र अभिमन्यु का वंशज 
चुनावी कार्यक्रम में यादव समाज के प्रधान पूर्व प्रधान व अन्य प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए विश्वदीप सिंह ने कहा, हमारा अस्तित्व भगवान कृष्ण से है,उनको हम अपना कुलदेव मानते हैं।  कृष्ण की बहन जिनको जन्म के बाद ही कंस ने मारने की कोशिश की थी,वो विंध्यवासिनी देवी हमारी कुल देवी हैं। उन्होंने कहा,अर्जुन के पुत्र अभिमन्यू की पत्नी उत्तरा से हमारा वंश चला है, इसलिए हम कृष्ण के भांजे हैं और कृष्ण हमारे मामा होते हैं। बता दें कि यादव समाज के इस कार्यक्रम में बड़ी तादात में समाज के लोग मौजूद थे।

Also Read