Firozabad News : राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर को होगी आयोजित, ढाई लाख वाद निस्तारण का लक्ष्य रखा गया

UPT | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिलाधीश हरवीर सिंह

Sep 11, 2024 18:10

राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए बताया कि राजीव सिंह नोडल अधिकारी अपर जनपद न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट संख्या 3 फिरोजाबाद एवं प्राधिकरण के सचिव पीयूष सिद्घार्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश…

Firozabad News : फिरोजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिलाधीश हरवीर सिंह की अध्यक्षता में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लगभग ढाई लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।आज बुधवार को इसकी जानकारी दी गई।

बुधवार को दी गई जानकारी
राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए बताया कि राजीव सिंह नोडल अधिकारी अपर जनपद न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट संख्या 3 फिरोजाबाद एवं प्राधिकरण के सचिव पीयूष सिद्घार्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फिरोजाबाद के द्वारा आज समन्वय में इसकी जानकारी दी। 

वादों के निस्तारण हेतु आयोजित की गई विशेष लोक अदालत
उन्होंने बताया कि वादों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत 11 से 13 सितंबर तक तथा आर्बीटेशन वादों हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत 14 सितंबर एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

Also Read