Agra News : बच्चियों के यौन शोषण की बढ़ती वारदातों पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग गंभीर...

UPT | बच्चियों के यौन शोषण की वारदातों की समीक्षा करतीं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य।

Aug 29, 2024 15:27

उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल (एडवोकेट) ने कमिश्नरेट आगरा में महिला अपराधों की विस्तृत और गंभीर समीक्षा की। इस विशेष समीक्षा में थाना एत्माद्दौला, थाना सदर बाजार और थाना...

Agra News : उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल (एडवोकेट) ने कमिश्नरेट आगरा में महिला अपराधों की विस्तृत और गंभीर समीक्षा की। इस विशेष समीक्षा में थाना एत्माद्दौला, थाना सदर बाजार और थाना ताजगंज क्षेत्रों में घटित दुष्कर्म की जघन्य घटनाओं के साथ-साथ थाना बसई अरेला में एक युवती की हत्या जैसे गंभीर मामलों पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।

क्या है पूरा मामला 
समीक्षा के दौरान अनीता अग्रवाल ने अपराधों की मौजूदा स्थिति की संपूर्ण जानकारी लेकर प्रकरणों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई महिला अधिकारों की रक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में सुरक्षा और न्याय की भावना को और अधिक प्रबल करती है। समीक्षा के दौरान एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read