Agra News : गंभीर हालात में मिली मासूम, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जानें पूरा मामला..

UPT | घटना के बाद थाने का घेराव करने पहुंचे गुस्साए लोग।

Aug 22, 2024 22:50

कोलकाता की बेटी से दुराचार के बाद हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है। अब आगरा और आसपास के जनपदों में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अत्याचार और शोषण के मामले सामने आने से पुलिस पर सवाल...

Agra News : कोलकाता की बेटी से दुराचार के बाद हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है। अब आगरा और आसपास के जनपदों में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अत्याचार और शोषण के मामले सामने आने से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आगरा पुलिस कमिश्नरी के सदर क्षेत्र में एक ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर दिया है।

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि थाना सदर क्षेत्र के ताल फिरोज खान में एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार किया गया है। 11 साल की बच्ची के साथ दुराचार की खबर क्षेत्र में फैली तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग थाना सदर को घेरने के लिए पहुंच गए। पीड़ितों एवं प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने बताया कि जब हमें बेटी बदहवास हालत में मिली तो उसे लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। महिलाओं का आरोप है कि बेटियों को अब ट्यूशन और स्कूल भेजने में भी डर लगने लगा है। उन्होंने सीधे-सीधे पुलिस और प्रशासन से कहा कि बेटी के साथ सामूहिक दुराचार किया गया है। जिन्होंने भी यह अपराध किया है, उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

एएसपी ने कहा मामला बेहद गंभीर
परिजनों का कहना है कि 11 वर्षीय उनकी बच्ची परिवार के सदस्यों के साथ सामान लेने के लिए नजदीक ही गई थी। वह थोड़ी देर गायब रही तो सोचा कि शायद आसपास कहीं चली गई होगी। घंटा बाद भी नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की और जब उसे देखा तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। बच्ची को मेडिकल के लिए लेडी लाइन भेजा गया है। उसका उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

Also Read