बारिश बनी काल : पिलर धंसने से गिरा मकान, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की हुई मौत

UPT | पिलर धसने से गिरा मकान

Aug 29, 2024 12:12

मैनपुरी जिले के बिछवां इलाके के गांव विरायमपुर में गुरुवार की सुबह एक भयावह हादसा हुआ। जिसमें सेवानिवृत्त सैनिक के मकान का लिंटर अचानक गिर पड़ा। यह हादसा उस समय हुआ...

Mainpuri News : मैनपुरी जिले के बिछवां इलाके के गांव विरायमपुर में गुरुवार की सुबह एक भयावह हादसा हुआ। जिसमें सेवानिवृत्त सैनिक के मकान का लिंटर अचानक गिर पड़ा। यह हादसा उस समय हुआ जब मकान का एक पिलर कमजोर हो गया और धसने लगा, जिससे मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। इस मलबे के नीचे तीन महिलाएं दब गईं। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा
सेवानिवृत्त सैनिक कौशलेंद्र यादव अपने घर के बाहर बंधे मवेशियों को चारा डाल रहे थे। उनकी बहुएं– नीलम (32), प्रीति (28) और अनुपम (25)  घरेलू कामकाज में व्यस्त थीं। तभी बारिश की वजह से कमजोर हुए पिलर गिर गया, जिसने मकान के लिंटर को ध्वस्त कर दिया। यह लिंटर गिरते ही घर में मौजूद महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं।

शवों को पीएम के लिए भेजा
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद बिछवां, भोगांव और अन्य थानों की पुलिस और बचाव दल गांव पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया और तीनों महिलाओं के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read