Mainpuri News : बारिश का कहर, हादसों में दो मासूम सहित पांच की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

UPT | बारिश में धराशायी दीवार।

Sep 12, 2024 12:01

जनपद में लगातार हो रही बारिश से जानमाल का भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की जान चली गई। प्रशासन ने पुलिस की मदद से मलबे से शव निकलवा कर...

Mainpuri News : मैनपुरी जनपद में लगातार हो रही बारिश से जानमाल का भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की जान चली गई। प्रशासन ने पुलिस की मदद से मलबे से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।

ऐसे हुआ हादसा
तहसील कुरावली के गांव राजलपुर में कप्तान सिंह जाटव के मकान की दीवार बारिश के कारण गिर गई है। हादसे में छप्पर के नीचे सो रहीं 40 वर्षीय ममता देवी और डी -29/ए इरशाद गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद निवासी 35 वर्षीय दिलीप कुमार की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई।

ऐसे आई मौत
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव का पक्का मकान बन रहा है। जिस कारण रात वह पत्नी फूलन देवी, दो बच्चों 3 वर्षीय हर्ष और दो माह की वर्षा के साथ कच्चे मकान में सो रहे थे। देर रात मकान की कच्ची दीवार भरभरा कर दंपती और बच्चों पर गिर गई। हादसे में दोनों मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा भोंगाव के ही कटरा गांव में 35 वर्षीय रामू की भी कच्ची दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रशासन ने पुलिस की मदद से मलबे से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। हादसों में दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत के बाद घरों में चीख पुकार मची है।

Also Read