धर्म रक्षा संघ लगाएगा 444 नए पौधे : डालमिया फार्म हाउस में पेड़ कटाई के विरोध में संगठन ने शुरू किया वृक्षारोपण

UPT | साधु संत पेड़ रोपण करते हुए

Sep 30, 2024 20:18

पेड़ों के कटने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग, बिजली विभाग और पुलिस सक्रिय हुए। जन आक्रोश को देखते हुए भूमि मालिक और भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं...

Short Highlights
  • धर्म रक्षा संघ ने 444 नए पौधों के रोपण की प्रक्रिया शुरू की
  • 18 सितंबर को इन पेड़ों को बेरहमी से काट दिया गया था
  • राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई
Mathura News : मथुरा में धर्म रक्षा संघ का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में छटीकरा रोड पर स्थित डालमिया फार्म हाउस पहुंचा, जहां उन्होंने 300 से अधिक कटे हुए पेड़ों के स्थान पर 444 नए पौधों का रोपण करने की प्रक्रिया शुरू की। यह कदम तब उठाया गया जब 18 सितंबर को रात के समय कई जेसीबी मशीनों और सैकड़ों लोगों द्वारा इन पेड़ों को बेरहमी से काट दिया गया था।

पेड़ कटने की सूचना पर विभाग सक्रिय
दरअसल, पेड़ों के कटने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग, बिजली विभाग और पुलिस सक्रिय हुए। जन आक्रोश को देखते हुए भूमि मालिक और भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस मामले में लगभग 40 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिससे स्थिति की गंभीरता का पता चलता है।



संघ ने किया पौधारोपण
वहीं धर्म रक्षा संघ के प्रतिनिधियों ने फार्म हाउस पर जाकर 444 नए पौधों का रोपण करने की प्रक्रिया शुरू की। संघ के मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि वृंदावन की पहचान उसकी हरियाली से है और यहां पेड़ों का कटना बेहद दुखद है। उन्होंने इसे हृदय विदारक करार दिया।

पेड़ कटने की घटना पर जताई चिंता
राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमेशा मानवता के लिए उपयोगी होते हैं और वृंदावन के वृक्षों का महत्व धार्मिक ग्रंथों में भी उल्लेखित है। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए बताया कि 300 से अधिक हरे वृक्षों की स्मृति में धर्म रक्षा संघ ने 444 नए पौधे लगाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें- सरस्वती यात्रा दल ने किया कलेक्ट्रेट का दौरा : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने साझा की सफलता की कहानी, छात्राओं को दिया मार्गदर्शन

Also Read