दो दिन के लिए आगरा आ रहे हैं ये महान शंकराचार्य : हिंदूराष्ट्र धर्म सभा को करेंगे संबोधित, भक्तों के इन सवालों का देंगे जवाब

UPT | पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज आगरा आ रहे हैं।

Sep 30, 2024 21:34

हिंदूओं के प्रमुख धार्मिक गुरु, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज तीन अक्टूबर को आगरा दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक...

Agra News : हिंदूओं के प्रमुख धार्मिक गुरु, पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज तीन अक्टूबर को आगरा दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे एक विशाल हिंदूराष्ट्र  धर्म सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे दर्शन, दीक्षा और संगोष्ठी के माध्यम से श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।

सभी को किया आमंत्रित
पुरी के शकराचार्य के आने की  जानकारी आदित्य वाहिनी बैठक में दी गई। इस बैठक में आदित्य वाहिनी फिरोजाबाद व आगरा के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से शामिल होंगे। गौरी शंकर सिकरवार, रवि शंकर शर्मा, और कुलदीप शर्मा ने सभी हिंदुओं और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी में जुटने और सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। इस सभा का उद्देश्य हिंदू समुदाय को संगठित करना और उनके बीच धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि में योगदान दें।

यह हैं पुरी के शकराचार्य
पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज शंकराचार्य परंपरा के 45वें शंकराचार्य हैं और उड़ीसा स्थित जगन्नाथपुरी में आध्यात्मिक गतिविधियों का नेतृत्व करते हैं। स्वामी निश्चलानंद सरस्वतीजी ने वेद, उपनिषद, और अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों का गहन अध्ययन किया है। वे न केवल धार्मिक प्रवचन देते हैं, बल्कि समाज में धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए भी काम करते हैं। उनके प्रवचन अक्सर समर्पण, भक्ति, और आत्मज्ञान पर केंद्रित होते हैं।

Also Read