Mathura News : बरसात ने ढाया कहर, बेजुबानों की मौत, सिनेमा हॉल की दीवार गिरी...

UPT | दीवार के मलबे में दबीं बकरियां।

Sep 13, 2024 02:39

जनपद में लगातार हो रही बरसात का कहर जगह जगह देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। 30 घण्टे से अधिक समय से हो रही बरसात के चलते जनपद के कई इलाकों में दीवार...

Mathura News : जनपद में लगातार हो रही बरसात का कहर जगह जगह देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। 30 घण्टे से अधिक समय से हो रही बरसात के चलते जनपद के कई इलाकों में दीवार गिरने से हादसे हो गये। 

डेढ़ दर्जन बकरियों की मौत 
पहला हादसा चौमुहां ब्लॉक के गांव बसई में हुआ, जहां बरसात बेजुबानों की मौत का कारण बन गई। दीवार गिरने से डेढ़ दर्जन बकरियों की मौत हो गई। बकरी पालक श्रीचंद खटीक के परिवार में मातम पसर गया। बकरियों के पालन से उसका घर परिवार चल रहा था। लेक़िन आसमान से बरसी आफ़त ने गरीब के आशियाने के साथ साथ उसकी रोज़ी रोटी भी छीन ली। अब पूरा परिवार प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगा रहा है।

सिनेमा हॉल की दीवार गिरी
दूसरा हादसा शहर के बीचो बीच हुआ, जहां रूपम सिनेमा हॉल की एक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जबकि दीवार के मलबे से एक राहगीर घायल हो गया। यह दीवार मथुरा वृन्दावन मार्ग के समीप गिरी। जिस मार्ग से लोगों का लगातार आना जाना रहता है।

विशालकाय पेड़ गिरा
एक हादसा टल गया। राया से नोहझील मार्ग पर गांव नरवे थना से आगे सड़क किनारे खड़ा विशालकाय वृक्ष बरसात के चलते गिर पड़ा। उस वक्त सड़क पर वाहन नहीं चल रहे थे।हालांकि नोहझील से राया की ओर आ रही बस पेड़ गिरने के बाद पहुंची थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसी तरह जनपद के विभिन्न इलाकों में बरसात ने कहर ढा रखा है।

Also Read