Agra News : ताज नगरी को बदनाम करने वाले लपकों के खिलाफ पर्यटन पुलिस कर रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

UPT | पर्यटन पुलिस द्वारा पकड़े गए लपके

Mar 05, 2024 22:35

वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में ताजमहल एवं अन्य स्मारकों के दीदार के लिए हजारों सैलानी प्रतिदिन यहाँ पहुँचते हैं, लेकिन यहाँ पर मौजूद लपके उन्हें परेशान करते हैं जिससे आगरा और प्रदेश के साथ साथ देश की छवि भी धूमिल हो रही ..

Agra News : आगरा में ताज एवं अन्य स्मारकों के दीदार के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में देसी और विदेशी सैलानी आते हैं। पर्यटकों को कोई असुविधा न हो और शहर प्रदेश की सभी धूमिल ना हो इसके लिए सरकार लगातार प्रयास करती हुई दिखाई देती है। बावजूद इसके ताजमहल के शहर की छवि को लपकों द्वारा लगातार धूमिल किया जा रहा है। पर्यटन पुलिस इन्हीं लपकों की धर पकड़ के लिए अभियान छेड़े हुए है।

आगरा पुलिस के साथ-साथ पर्यटन पुलिस भी इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है बावजूद इसके ताजमहल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर लपकागीरी खत्म नही हो रही है। इस अभियान के अंतर्गत पर्यटन पुलिस ने ताजमहल पर ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया और 15 लपके धर दबोचे। पर्यटन पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया और न्यायालय भेज दिया।   बताते चलें कि इस समय भारी संख्या में देसी -विदेशी पर्यटक ताजमहल निहारने के लिए आ रहे हैं। देसी हो या फिर विदेशी पर्यटक इनमें से लपके अपना शिकार ढूढ़ ही लेते हैं। लपके उन्हें परेशान करते हैं, अगर जाल में फंस जाए तो महंगे दामों में सामान भी खरीदवा देते हैं जिससे पर्यटक अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। इसलिए पर्यटकों की सहूलियत के लिए टूरिस्ट डिलाइट अभियान चलायागया है।    इस अभियान के अंतर्गत पर्यटन पुलिस लपकों पर शिकंजा कस रही है। लपकों पर कार्यवाही करने के लिए पर्यटन पुलिस सिविल ड्रेस में पहुँची और फिर भ्रमण करते हुए पर्यटकों को परेशान कर रहे लपकों को चिन्हित किया और उन्हें घर दबोचा। एक एक करके पर्यटन पुलिस ने लगभग 15 लपकों को शाम तक गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। 

Also Read