Aligarh News : दो साल की बच्ची को टॉफी देने के बहाने ले गया किशोर, किया ये घिनौना काम...

UPT | थाना अतरौली में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया ।

Feb 03, 2024 17:59

अलीगढ़ में दो साल की मासूम बच्ची को उसका एक रिश्तेदार टॉफी देने के बहाने अपने घर ले गया। घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी नाबालिग लेकिन आवारा किस्म का है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर अतरौली थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Short Highlights
  • पीड़ित बच्ची और आरोपी दोनों के घर आस-पास हैं
  • पुलिस मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही

 

Aligarh News : अलीगढ़ में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बालिका को टॉफी देने के बहाने घर से ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना थाना अतरौली क्षेत्र के इलाके की है। आरोपी की उम्र 15 साल है।

घर पर खेल रही थी बच्ची
थाने में दी गई तहरीर के अनुसार बालिका के पिता ने पड़ोस के रहने वाले किशोर दीपक पर दुष्कर्म के आरोप लगाये हैं। दो वर्ष की बच्ची घर पर खेल रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शनिवार दोपहर के समय पड़ोस का ही दीपक घर पर आया और टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी दीपक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

दूर का रिश्तेदार है आरोपी 
बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर दीपक आवारा किस्म का है और शिकायतकर्ता का ही दूर का रिश्तेदार है। बच्ची का पिता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वहीं, दोनों के घर आस-पास हैं। क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान ने बताया कि किशोर द्वारा गलत काम करने का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

Also Read