यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुन बोले : हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पायेगा

UPT | अलीगढ़ के खैर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री असीम अरुन

Oct 05, 2024 17:57

यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शनिवार को अलीगढ़ के खैर में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

Short Highlights
  • हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है 
  • अपराधियों का इलाज कर दिया गया है 
  • भ्रष्टाचार पर प्रहार करना है 
  • विपक्ष भ्रम फैला रहा है 
Aligarh news : यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शनिवार को अलीगढ़ के खैर में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान युवाओं की उड़ान को सच बनाने के लिए चर्चा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हर युवा, हर परिवार अपनी आय को चार गुना बढ़ाये, तभी हम अपने को सफल मानेंगे।

हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है 

उन्होंने कहा कि 2047 में जब भारत 100 वाँ आजादी का दिवस मनाएगा, तो क्या हम विकसित देश बन पाएंगे । प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। और इसके लिए प्रधानमंत्री ने एक टारगेट रखा है। अपने देश को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की होगी। उन्होंने कहा कि हमें हर परिवार की आय चार गुणा बढ़ानी है। अगर इसमें हम सफल होते हैं, तब हम मान सकते हैं कि विकसित भारत बनने की राह पर है। इसके लिए कई काम करने हैं।

अपराधियों का इलाज कर दिया गया है 

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में बेलगाम अपराध होता था, योगी सरकार ने अपराधियों पर नकेल कसी है। इसलिए आज हम चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले रात में पुलिस सड़क पर बैरियर लगाती थी, जब 15-20 गाड़ी हो जाती थी। तब उन्हें निकलती थी, लेकिन अब बैरियर नहीं लगता है, क्योंकि अब अपराधियों का इलाज कर दिया गया है।  जब सर्दी आती थी, तो पुलिस वाले गांव में चौकीदार की लिस्ट तैयार करते थे, ताकि अपराधियों पर लगाम लगे। चौकीदार का पहरा लगे और चौकीदार रात भर जागते रहो का पहरा लगाया जाता था। लेकिन अब पिछले 5 से 7 सालों में कहीं पहरा नहीं लगाया जाता। अब अपराध का इलाज किया गया है, ताकि जनता महफूज रह सकें।


भ्रष्टाचार पर प्रहार करना है 

उन्होंने कहा कि जहां-जहां लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बढ़त मिली है। वहां अचानक अपराध बढ़ने लगे। वह भूल गए कि योगी जी की सरकार है। जहां अपराध हुआ, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई, लेकिन अब अपराध के बाद भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा प्रहार करना है। जैसे मोदी और योगी जी काम कर रहे हैं। इसी तरह से भ्रष्टाचारियों का इलाज करना है। न किसी को एक पैसा देना है, न सरकारी कर्मचारियों को एक पैसा लेना है। पूरी तरीके से ईमानदारी की व्यवस्था करनी है।

विपक्ष भ्रम फैला रहा है 

उन्होंने कहा कि जल्द ही उपचुनाव होने हैं, सबके साथ और सबके विकास में कहीं कोई कमी रह गई है, तो उसे मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि विरोधी भ्रम फैला रहे हैं। इसमें वह थोड़ा सफल भी हुए। राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि भाजपा आ जाएगी, मोदी जी तीसरी बार पीएम बन जाएंगे, तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। मोदी जी पीएम बन गए। क्या आरक्षण को हटाया जा रहा है ? आरक्षण को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। हम सामाजिक न्याय को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। समाज में विषमता नहीं होनी चाहिए। अगर है तो इसे दूर करने का काम सरकार कर रही है। 

Also Read