Etah News : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- यूपी में गाय के भोजन के लिए सरकार ने 30 से बढ़ाकर 50 रुपए किए

UPT | पशुधन दुग्ध विकास एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह

Oct 05, 2024 00:05

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन दुग्ध विकास एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह आज एटा पहुंचे, जहां मंत्री ने एटा के जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा....

Etah News : उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन दुग्ध विकास एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह आज एटा पहुंचे, जहां मंत्री ने एटा के जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है एवं गाय के मूत्र में गंगा मैय्या बहती है। गाय का दूध अमृत है।



उन्होंने कहा कि अब गाय हमारे लिए संकट हरने वाली बनेगी। कोई भी गाय अब सड़क पर दिखाई नहीं देगी उसको रेडियम बेल्ट पहनाई जाएगी। जिससे रात के अधेरे में भी गाय को देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गाय की खुराक के लिए अब योगी सरकार ने 30 से बढ़ाकर 50 रुपये निर्धारित किए हैं। हम गौशालाओं को आत्म निर्भर बनाएंगे। गाय के गोबर और मूत्र से भी उत्पाद बनाएंगे। 

पशुओं पर अच्छी खासी सब्सिडी दे रही सरकार
लम्पी वायरस के टीकाकरण पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसमें हम देश में प्रथम नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि गाय के बछड़ों को बधिया करके अच्छी नश्ल के बैल बनाएंगे। वही मंत्री ने आम लोगों से भी अपील की कि गाय का दूध दुहने के बाद उनको छुट्टा न छोड़ें। गाय को हम आमदनी का श्रोत बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने एटा के पशु चिकित्सालय में पशुओं के वेक्सिनेशन और गर्भ धारण करने के नाम पर हो रहे फर्जी फिकेशन की जांच करवाये जाने के निर्देश एटा के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी को दिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सोना चांदी ही धन नहीं है पशु भी धन होता है। लोगों से पशुपालन को आय का साधन बनाने की अपील की और कहा सरकार पशुओं पर अच्छी खासी सब्सिडी दे रही है उसका लाभ उठायें। 

Also Read