हाथरस में संजय निषाद के बिगड़े बोल : सिर पर टोपी लगा लो डीएम-एसपी भी नमस्कार करेगा, अब डरने की जरूरत नहीं

UPT | कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का फोटो

Oct 05, 2024 01:02

हाथरस जिले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डरने की जरूरत नहीं है।

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने शहर के आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। खाली जय निषादराज का नारा लिखो कोई पुलिस वाला तुम्हें रोकेगा नहीं। अपनी गाड़ी पर जय निषाद राज का झंडा लगा लो सिर पर टोपी लगा लो तो एसपी-डीएम भी तुम्हे नमस्कार करेगा। 



समाज की एकता है बहुत जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि इस मौके पर समाज की एकता बहुत जरूरी है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि हमारा वोट कम है कि ज्यादा है तो कार्यकर्ताओं ने उत्तर दिया कि हमारा वोट ज्यादा है। इस पर उन्होंने कहा कि सभी एकजुट हो जाओ। 

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
अग्रवाल सेवा सदन में पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार कश्यप की अगवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

फूल और बुके देकर किया स्वागत
वही यूपी सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने उनका फूल और बुके देकर स्वागत किया। वहीं कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अविकसित तालाबों की मनरेगा से मरम्मत कराई जाए जो तालाब विकसित हैं उन्हें मछुआ समुदाय के पात्र लाभार्थियों को आवंटित किए जाएं। संबंधित विभागीय अधिकारियों से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मूल्य करने के भी दिशा निर्देश दिए।

Also Read