Hathras News : यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर गिरी बस, पढ़िये पूरी खबर...

UPT | हादसे में क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस।

Jul 26, 2024 16:14

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस डिवाइडर से तोड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में बस चालक गंभीर घायल हो गया। गनीमत...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस डिवाइडर से तोड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में बस चालक गंभीर घायल हो गया। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे के बाद भी बस में सवार सवारियों के मामूली चोट आई है। 

क्या है पूरा मामला
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गांव मिढावली के निकट एक टूरिस्ट बस डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर गिरी गई। इस दुर्घटना में बस का चालक घायल हो गया। कई सवारियां बाल बाल बच गईं। मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। घायल बस चालक को आगरा भेजा गया है। 

ऐसे हुआ हादसा
एक टूरिस्ट बस गुरुवार की रात मथुरा से आगरा जा रही थी। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में 2 बजे के लगभग चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड पर आ गिरी। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Also Read