Hathras News : दो दिन पहले हुआ था माता पिता से झगड़ा, युवक ने उठाया सन्न करने वाला कदम...

UPT | विलाप करते परिजन।

Oct 19, 2024 16:33

यूपी के हाथरस जिले के गांव पिहुरा में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने शनिवार की सुबह जब उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में शव को...

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले के गांव पिहुरा में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने शनिवार की सुबह जब उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में शव को नीचे उतारा गया। युवक के आत्महत्या किए जाने की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने को नहीं दी है।

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव पिहुरा निवासी 28 वर्षीय धर्मेद्र का दो दिन पहले किसी बात को लेकर अपने माता पिता से विवाद हो गया था। उसके बाद युवक ने घर के कमरे में फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। लेकिन, मृतक के परिजनों ने इस बात सूचना पुलिस को नहीं दी।

शव देखकर सन्न रह गए परिजन
माता पिता से युवक का घरेलू क्लेश चल रहा था। बीती रात धर्मेंद्र ने अपने घर के एक कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतारा। वहां अन्य ग्रामीण भी इकट्‌ठे हो गए। परिवार के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

Also Read