विजिलेंस की कार्रवाई : पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा

UPT | विजिलेंस की गिरफ्त में राजस्व निरीक्षक

Mar 21, 2024 13:40

सरकार कितनी भी सख्त क्यों ना हो जाए, सरकारी विभाग में रिश्वतखोरी का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि देखा गया है कि जितनी सख्ती सरकार करती है रिश्वतखोरों के दाम उतने ही बढ़ जाते हैं। क्योंकि

Short Highlights
  • खेत की मेड़बंदी की पैमाइश के लिए 30 हजार की मांगी थी रिश्वत
  • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए किया गया गिरफ्तार, अब होगी जेल
Hathras News : सरकार कितनी भी सख्त क्यों ना हो जाए, सरकारी विभाग में रिश्वतखोरी का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि देखा गया है कि जितनी सख्ती सरकार करती है रिश्वतखोरों के दाम उतने ही बढ़ जाते हैं। क्योंकि वो पहले भी दस नुक्ते बताते थे और अब भी वही खेल कर रहे हैं। वहीं अब रिश्वतखोरी का एक मामला हाथरस जिले में आया है। जहां खेत की मेडबंदी की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने वाले एक सरकारी मुलाजिम को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। जहां रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल विजिलेंस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह है पूरा मामला
बता दें कि जिले में कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुराकलां निवासी मुनेश कुमार और उनके भाइयों की गांव मौजापुरा कलां में भूमि की पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा है। जब यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो अधिकारियों ने भूमि की मेड़बंदी की पैमाइश कराने के आदेश दिए। मेड़बंदी के लिए तहसील सदर में तैनात राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम ने मेड़बंदी की पैमाइश के एवज में किसान से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। वहीं इस मामले में पिछले दिनों किसान ने 15 हजार रुपये राजस्व निरीक्षक को दे भी दिए थे, लेकिन पीड़ित किसान ने इस बात की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा से कर दी थी।

रंगे हाथ धरा गया राजस्व निरीक्षक
विजिलेंस से की गई शिकायत में पीड़ित किसान ने आरोप लगाया था कि राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम द्वारा मेड़ की पैमाइश करने के बदले में 15 हजार हजार रुपये की और मांग की जा रही है। राजस्व निरीक्षक ने पैसे लेने के लिए 20 मार्च को किसान को तहसील सदर स्थित अपने कार्यालय में बुलाया था। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा की टीम तहसील सदर कार्यालय पहुंच गई। राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार करने के लिए विजिलेंस ने अपना जाल बिछाया। जिसके बाद टीम ने योगेंद्र गौतम को किसान से 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक को टीम अपने साथ आगरा ले गई। जहां विजिलेंस टीम द्वारा थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read