एटा में सड़क हादसा : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, दो दोस्तों की मौके पर मौत

UPT | Symbolic Photo

Aug 20, 2024 14:48

एटा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिलुआ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसके कारण बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई...

Etah News : एटा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पिलुआ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसके कारण बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया गया है कि दोनों मौसी के घर से लौट रहे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

दोनों की मौके पर मौत 
जानकारी के अनुसार, कासिमपुर निवासी विकास और नगरिया बीच मारहरा निवासी नरेन्द्र रक्षाबंधन से अगले दिन बाइक पर सवार होकर पिलुआ थाना क्षेत्र के दरबपुर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। तेज रफ्तार होने के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

दोनों के परिवारों में मचा कोहराम
बताया गया है कि मृतक विकास का परिवार फरीदाबाद में रहता है। वह रक्षाबंधन त्योहार मनाने के लिए एक सप्ताह पहले आया था। मृतक विकास के परिजनों के अनुसार, उन्हें सुबह-सुबह हादसे की सूचना मिली। हादसे में दोनों युवकों की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। हादसे के बाद फरीदाबाद से विकास के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read