Kasganj News : निकहत बानो ने जेल में की थी अब्बास से मुलाकात, पूछा था हाल अब्बा का 

सोशल मीडिया | अब्बास और निकहत।

Mar 29, 2024 16:40

कासगंज जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी से गुरुवार को उनकी पत्नी निकहत बानो ने मुलाकात की थी। अब्बास अंसारी की उनकी पत्नी निकहत...

Kasganj News : कासगंज जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी से गुरुवार को उनकी पत्नी निकहत बानो ने मुलाकात की थी। अब्बास अंसारी की उनकी पत्नी निकहत बानो से करीब आधे घंटे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान अब्बास अंसारी ने अपने पिता मुख्तार अंसारी का हालचाल पूछे थे। 

रोते रोते बेहोश हो गया अब्बास
मुलाकात खत्म होने के बाद अब्बास की पत्नी निकहत बानो अपने घर लौट गई। उसके बाद रात खबर आई की मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत की खबर सुनने के बाद कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों की मानें तो अब्बास अंसारी अपने पिता की मौत के गम में रो-रोकर बेहोश भी हो गए थे।

सीसीटीवी की निगरानी में मुलाकात
कासगंज के जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो उनसे मुलाकात करने आई थी। 2 बजे करीब उनकी मुलाकात हुई। यह मुलाकात साधारण व्यक्ति के तौर पर पर्ची बनवाकर हुई थी। मुलाकात करने के दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की गई थी।

Also Read