Aligarh news : पेपर लीक मामले पर सपा में उबाल, प्रदर्शनकारियों ने कहा- यह सरकार की नाकामी, दोबारा हो एग्जाम

UPT | युवजन समाजवादी पार्टी व छात्र द्वारा किया गया प्रदर्शन

Feb 24, 2024 14:47

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले को लेकर तस्वीर महल चौराहे पर प्रदर्शन किया। युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस...

Short Highlights
  • पेपर लीक होना सरकार की नाकामी
  • सरकार से नौजवानों का भरोसा उठ चुका है
Aligarh news : अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले को लेकर तस्वीर महल चौराहे पर प्रदर्शन किया। युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती और आरओ, एआरओ परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया और परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की है। युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन को जिला प्रशासन को सौंपा। 

पेपर लीक होना सरकार की नाकामी
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि जब से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने हैं, तब से जो भी परीक्षा होती है, उसका पेपर लीक हो जाता है। यह सरकार की नाकामी है। उन्होंने कहा कि यह पेपर भाजपाइयों द्वारा चोरी करवाया जाता है। यह नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। रंजीत चौधरी ने परीक्षा रद्द किए जाने की मांग की। साथ ही जो पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए। आज नौजवान नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पुलिस की भर्ती इतने दिनों बाद निकली और उसका भी पेपर लीक हो गया। 

सरकार से नौजवानों का भरोसा उठ चुका है
समाजवादी छात्र सभा के अध्यक्ष मोहसिन मेवाती में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार द्वारा परीक्षा आयोजित की गई। उसका पेपर लीक हो गया। मोहसिन मेवाती ने बताया कि सरकार सिर्फ लॉलीपॉप देने का काम करती है। जब लोकसभा का चुनाव करीब आया, तभी भर्ती निकाल रहे हैं। योगी सरकार से नौजवानों का भरोसा उठ चुका है।

Also Read