UP By Election 2024 : बसपा को छोड़ कांग्रेस में हुईं थी शामिल अब सपा के टिकट पर लड़ेंगी उपचुनाव, जानिए कौन हैं चारू कैन

UPT | Charu Kain

Oct 26, 2024 19:06

अखिलेश यादव ने ऐसी महिला प्रत्याशी पर दांव चला है जो जाट लैंड के साथ दलित वोट बैंक को भी साध सकती है। चारु कैन का बहुजन समाज पार्टी के वोटरों पर अच्छा दबदबा है...

Aligarh News : बसपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई चारू कैन ने अब सपा का दामन थाम कर उपचुनाव के रण में उतर चुकी हैं। समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ के खैर विधानसभा सीट पर चारू केन को उतारा है। चारू कैन का राजनीतिक सफर काफी लंबा नहीं है, लेकिन वह  राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं। वह बीजेपी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की वह बीजेपी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू हैं, और उनके पति कार्तिक भी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाग ले चुके हैं।

साल 2022 में हुई राजनीतिक एंट्री
चारू की राजनीति साल 2022 में एंट्री हुई। उन्होंने 2022 विधानसभा का चुनाव बसपा  के टिकट पर लड़ा, और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर वह  बसपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई और अब वह सपा के साथ उपचुनाव के मैदान में हैं। साथ ही चारू कैन रोहतक से एमबीबीएस की पढ़ाई भी कर रही हैं।  वह केवल 25 साल की है।



अखिलेश यादव ने ऐसी महिला प्रत्याशी पर दांव चला है जो जाट लैंड के साथ दलित वोट बैंक को भी साध सकती है। चारु कैन का बहुजन समाज पार्टी के वोटरों पर अच्छा दबदबा है। चारु कैन एससी समुदाय से आती है लेकिन, उनके पति जाट हैं, जिसके चलते उनके पक्ष में  जाट समुदाय और एससी दोनों का वोट मिल सकता है।

बीजेपी के सुरेंद्र सिंह दिलेर से मुकाबला
इस उपचुनाव में चारू का मुकाबला बीजेपी के सुरेंद्र सिंह दिलेर से है। सुरेंद्र सिंह दिलेर भी सियासी परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके पिता हाथरस से सांसद रह चुके हैं जबकि दादा भी कई बार विधायक और सांसद रहे हैं। खैर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर रखा लकड़ी का टुकड़ा : लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ, जीआरपी-आरपीएफ और पुलिस जांच में जुटी

यह भी पढ़ें : कुख्यात सुंदर भाटी रिहा, फ्लाइट से पहुंचा दिल्‍ली, सपा नेता की हत्या में मिली थी उम्रकैद 

Also Read