हाथरस हादसे से पहले का वीडियो आया सामने : सत्संग में भीड़ देख कर हैरान रह जाएंगे, पानी से भरे खेतों के बीच करा दिया सत्संग कार्यक्रम 

UPT | हादसे से पहले का वीडियो आया सामने।

Jul 04, 2024 18:48

सिकंदराराऊ में साकार भोले बाबा के सत्संग में हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है।  जिसमें उनके अनुयायियों की भारी भीड़ मैदान में जुटी थी। पांडाल से लेकर सड़क तक भीड़ ही भीड़ दिख रही थी।

Short Highlights
  • कार्यक्रम के बीच खेतों में भरा हुआ था पानी 
  • सत्संग में दिख रही भीड़ ही भीड़ 
Aligarh News : सिकंदराराऊ में साकार भोले बाबा के सत्संग में हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है।  जिसमें उनके अनुयायियों की भारी भीड़ मैदान में जुटी थी। पांडाल से लेकर सड़क तक भीड़ ही भीड़ दिख रही थी। वीडियो ऐसा लगता है कि किसी ने बस में बैठकर बनाया है। इस दौरान भारी भीड़ के साथ भंडारे का भी आयोजन था। सत्संग की इस भीड़ में केवल लोगों के सिर ही दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो एक मिनट 13 सेकंड का है। वीडियो बनाने वाला भी इतनी भीड़ देखकर हैरान था। वहीं मानव मिलन समागम कार्यक्रम के बीच में खेतों में पानी भरा हुआ है।  

कार्यक्रम के बीच खेतों में भरा हुआ था पानी 
सिकंद्रराराऊ के फुलरई के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बीच खेतों में पानी भी भरा हुआ था। मैदान में फिसलन की स्थिति थी। यहां खेत की चिकनी मिट्टी गीली होने की वजह से फिसलन ज्यादा रही। वहीं, इतनी संख्या में साकार भोले बाबा के अनुयायी इकट्ठा हुए थे।  जब भगदड़ मचने पर पानी भरे खेत और फिसलन होने के चलते लोग नहीं निकाल पाए होंगे। वहीं, आयोजनकर्ताओं  ने पानी से भरे खेत व  गिले मैदान को सुखाने का कोई प्रयास नहीं किया और कार्यक्रम इसी तरह कार्यक्रम आयोजित करा दिया।जो हादसे का सबब बन गया। इसकी जानकारी साकार भोले बाबा को भी नहीं होगी।  

सत्संग में दिख रही भीड़ ही भीड़ 
हाथरस जिले के सिकंदरा राव तहसील के तहत फुलरई इलाके के मैदान में मंगलवार को साकार भोले बाबा का सत्संग का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में  भगदड़ से 121 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब साकार भोले बाबा के इस सत्संग का हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है। जिसमें भीड़ ही भीड़ दिख रही है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी. वही एक चूक ने इसे मौत का सत्संग बना दिया। 121 लोगों की जान चली गई। 

Also Read