मंत्री ने बचाई ई- रिक्शा चालक की जान : स्वतंत्र देव सिंह ने रोका काफिला, कराया घायल का उपचार

UPT | मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बचाई ई- रिक्शा चालक की जान

Aug 26, 2024 19:00

सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए जा रहे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रास्ते में एक घायल पड़े व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सक से बात करके बेहतर सुविधा...

Short Highlights
  • मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रास्ते में एक घायल पड़े व्यक्ति की सहायता की
  • स्वतंत्र देव सिंह ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की
  • घटना के दौरान भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे
Ambedkar Nagar News : अंबेडकरनगर में एक अनपेक्षित घटना ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मानवीय संवेदना को उजागर किया है। सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए जा रहे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रास्ते में एक घायल पड़े व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने उस व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सक से बात करके बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा। 

घायल ई-रिक्शा चालक की सहायता की
दरअसल, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जनपद में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सुभाष वर्मा मंडल अध्यक्ष के आवास ग्राम पीठापुर, विकासखंड कटेहरी जा रहे थे। तभी न्योतरिया मोड़ के पास एक दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा चालक दिखाई दिया। जिसके बाद, उन्होंने तत्काल अपना काफिला रोका और घायल व्यक्ति की सहायता की।
घायल चालक के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया, साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को घायल चालक की मदद करने का निर्देश दिया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द प्राथमिक चिकित्सा मिले और उसे अस्पताल पहुंचाया जाए। इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज कुमार से फोन पर बात कर घायल चालक को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। इस पूरी घटना के दौरान भाजपा के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कोलकाता रेप मामले पर हसीन जहां की प्रतिक्रिया : अपनी मर्जी से जिऊंगी, करो कितने जुल्म करोगे

Also Read