Barabanki News : 24 को आएंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन, जानें पूरा कार्यक्रम...

UPT | 24 को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ।

Sep 21, 2024 15:25

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे ने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिये हैं। हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना अभी बाकी है। लेकिन, सीएम योगी का 24 सितम्बर को बाराबंकी आगमन का कार्यक्रम...

Barabanki News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे ने अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिये हैं। हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना अभी बाकी है। लेकिन, सीएम योगी का 24 सितम्बर को बाराबंकी आगमन का कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रेरणा स्थल स्मारक और प्रतिमा स्थापना समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। संभावित जनसभा स्थल जीआईसी मैदान को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है।

सीएम ने स्वीकार किया एमएलसी का निमंत्रण
एमएलसी अंगद सिंह ने सीएम योगी से बीते दिनों मुलाकात करके पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण के लिए जिले में आगमन का आमंत्रण दिया था। इसी को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने 24 सितम्बर के कार्यक्रम को हरी झण्डी दिखा दी है। इसकी सूचना पाकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि 24 सितम्बर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है। वह सबसे पहले पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के पास विजय उद्यान पार्क में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे। फिर, वहीं पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी लोकार्पण करेंगे। उसके बाद जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम अपराह्न लगभग तीन बजे से होगा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर उतरेगा। वहां से कार्यक्रम स्थल तक प्रस्तावित मार्ग की सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। 

सीएम आफिस भेजे गए कई प्रस्ताव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रमण के दौरान जिले के विकास कार्यों को रफ्तार देने वाली 725 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सीएम के भ्रमण के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा के लोकार्पण व कई अन्य कार्यों के शिलान्यास के लिए प्रस्ताव तैयार कर सीएम कार्यालय भेजा गया है।

Also Read