Ayodhya News : भाजपा सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांतों पर चलते हुए सबका विश्वास भी हासिल करने में सफल रही है : लल्लू सिंह

UPT | जन चौपाल को सम्बोधित करते पूर्व सांसद लल्लू सिंह

Sep 21, 2024 19:24

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विधानसभा क्षेत्र बीकापुर में सोहावल पूर्वी तथा सोहावल पश्चिमी मंडल में जनचौपाल लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई...

Short Highlights

*पूर्व सांसद ने जन चौपाल लगाकर बनाया भाजपा का सदस्य*

*सोहावल पूर्वी तथा पश्चिमी मंडल में आयोजित किया गया जनचौपाल*

Ayodhya News : पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने विधानसभा क्षेत्र बीकापुर में सोहावल पूर्वी तथा सोहावल पश्चिमी मंडल में जनचौपाल लगाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जनचौपाल में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का स्वागत किया।  इस दौरान सैकड़ों लोग डिजिटली भाजपा के सदस्य बनें। जन चौपाल में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्तों पर चलते हुए सबका विश्वास भी हासिल करने में सफल हुई है। गरीबों के चेहरे पर खुशहाली लाने का प्रयास योजनाओं के माध्यम से किया गया है। हर पात्र को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिला है। इसके कारण भाजपा को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने के उपरान्त समाज के हर वर्ग का साथ भाजपा को मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास के साथ हमारा उद्देश्य सबका विश्वास हासिल करना है। 

जनचौपाल में सुरेन्द्र कोरी, रवि तिवारी, विनोद गौड़, अरूण तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Also Read