Barabanki News :  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा मूर्ति विसर्जन, पुलिस ने संभाला मोर्चा

UPT | विसर्जन के लिए मूर्ति ले जाते भक्त

Oct 12, 2024 19:17

बाराबंकी में दुर्गा पूजा का आज विसर्जन हो रहा है। विसर्जन के दौरान नदी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कल्याणी नदी में...

Barabanki News : बाराबंकी में दुर्गा पूजा का आज विसर्जन हो रहा है। विसर्जन के दौरान नदी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कल्याणी नदी में रात से ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। विसर्जन के लिए श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमाओं को अपने वाहन पिकप, डीसीएम इत्यादि से लाकर कल्याणी नदी घाट पर विसर्जित कर रहे हैं।



अनहोनी न देखने को मिले इसलिए पुलिस ने संभाला मोर्चा
जिसमे ग्राम पंचायत रसौली, प्रतापगंज आदि ग्रामों की दुर्गा प्रतिमाओं को भक्तगण भजनों के साथ नाचते गाते हुए घाट पर पहुंचकर विसर्जित कर रहे है। किसी तरह की अनहोनी न देखने को मिले इसलिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। और घाट पर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए है। अगर हम बात करें तो दो वर्ष पूर्व मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सआदतगंज मे विसर्जन के दौरान इसी कल्याणी नदी के घाट पर पांच श्रद्धालुओं की डुबकर मौत हो गई थी। इसलिए एहतियात के तौर पर जल पुलिस को तैनात किया गया है।

जिले के इन नदी घाटों पर होता है विसर्जन
जानकारों की मानें तो बाराबंकी जिले मे कल्याणी नदी, गोमती नदी, सरयू नदी, रेठ नदी के घाटों पर वर्षों से प्रतिमाओं का विसर्जन होता चला आ रहा है जिसमें कल्याणी में सर्वाधिक घाटों पर प्रतिवर्ष विसर्जन होता है और तमाम हादसे भी लोगों के सामने आते हैं जिसमें तमाम लोगों को अपनी जाने भी गवानी पड़ती है।

Also Read