Ayodhya News : रामलला के दर्शन करने सपरिवार पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सरयू आरती में भी हुए शामिल

UPT | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अयोध्या पहुंचे।

Mar 11, 2024 21:50

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को कैफियत एक्सप्रेस से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या धाम स्टेशन पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया।

Short Highlights
  • शिष्टाचार मुलाकात के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे अयोध्या
  • कैफियत एक्सप्रेस से उतरते ही मंत्री, विधायक व महापौर ने किया स्वागत
Ayodhya News : रामनगरी में सोमवार को जहां रामभक्तों की भारी भीड़ अपने आराध्य के दर्शन के लिए उतावली थी वहीं वीआईपी और वीवीआईपी भक्तों की भी भारी भीड़ रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंची। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ जहां पूरी सरकार नतमस्तक थी वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी सपरिवार भगवान राम के दिव्य, भव्य व नव्य मंदिर को देखने आए हैं। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार में मुलाकात में अयोध्या पहुंचे हैं। सभी ने नव्य मंदिर में आराध्य राम की आराधना की।

कैफियत एक्सप्रेस से परिवार समेत पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को कैफियत एक्सप्रेस से परिवार समेत अयोध्या पहुंचे। अयोध्या धाम स्टेशन पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रदेश के मंत्री दयाशंकर सिंह और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर राम नगरी पहुंचे हैं। रामलला के दर्शन से पहले वे माहेश्वरी समाज के धर्मशाला की भूमि पूजन में शामिल हुए। शाम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपनी पत्नी डॉ. अमिता बिरला के साथ श्रीराम मंदिर में रामलला का दर्शन किए। लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी रामनगरी पहुंचे। 

राम इस देश की आस्था हैं, राम इस राष्ट्र की आत्मा हैं : सतीश महाना
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में उत्साह है। राम इस राष्ट्र की आस्था हैं, राम इस राष्ट्र की आत्मा हैं, राम राष्ट्रीय राजा हैं दुनिया के राजा हैं। पूरे देश से सभी प्रदेशों से भगवान रामलला का दर्शन करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। आज लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला भी अयोध्या पहुंचे और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी कैबिनेट अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया। मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित लोगों के द्वारा एक धर्मशाला बनाई जा रही है। इस राष्ट्रीय एकता राष्ट्रीय परिवार के स्वरूप यह दर्शाती है। मेरे मन में भी उत्साह है, शाम को सरयू तट पर सरयू आरती में भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए।
 

Also Read