Ayodhya News : सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों के संग नवागत एडीजी जोन ने किया मंथन

UPT | पुलिस अफसरों के साथ बैठक की।

Jun 26, 2024 21:56

नवागत एडीजी जोन एसबी शिरोडकर बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले पुलिस लाइंस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद पुलिस लाइंस में ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ...

Ayodhya News : नवागत एडीजी जोन एसबी शिरोडकर बुधवार को अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले पुलिस लाइंस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद पुलिस लाइंस में ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर अयोध्या धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया। उच्चधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था परखी।

जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण कराना प्राथमिकता 
पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवागत एडीजी जोन एसबी शिरोडकर ने कहा कि पद पर ज्वाइनिंग करने के बाद में अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को समझने आया हूं। अयोध्या में सुरक्षा की दृष्टिगत जो व्यवस्थाएं की गई है उसमें और क्या अच्छा हो सकता है इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई।  शासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के ही अनुसार सभी को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शासन द्वारा दिए निर्देशों का पालन कैसे हो रहा है वो भी देखा जाएगा। बताया कि अपराध के केस जो भी दर्ज हो रहे हैं वह बिना किसी दबाव के दर्ज हो इसके बारे में सभी को बताया गया है। और यदि ऐसा नहीं हो रहा है तो उसकी मॉनिटरिंग कराई जाएगी।  जो भी विवेचनाएं हो रही है उसे अच्छी तरीके से किया जाए जिससे वादी संतुष्ट हो और अच्छी पुलिसिंग की ओर ज्यादा ध्यान दिया जाए। 

Also Read