आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी का रोड शो : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ दिखे निरहुआ

UPT | आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी का रोड शो

May 23, 2024 19:07

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ रोड शो किया। रोड शो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए...

Azamgarh News : आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ रोड शो किया। आजमगढ़ सीट पर छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस ने निरहुआ के लिए जनता से वोट मांगे। रोड शो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। निरहुआ ने रोड शो के दौरान इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

निरहुआ ने साधा विपक्ष पर निशाना 
रोड शो में आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, "जब वे(INDIA गठबंधन) हारने लगते हैं तो झूठ बोलते हैं, कभी EVM खराब हो जाता है तो कभी हमारे कार्यकर्ता खराब हो जाते हैं। ये लोग कभी अपनी हार स्वीकार नहीं करते और इसी वजह से पूरे देश से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी खत्म हो जाएगी।"
मोहन यादव भी दिखे साथ
रोड शो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "यहां से हमारे प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ बहुत प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। हम सब बाबा महाकाल से कामना करते हैं कि माननीय मोदी जी की जो लहर चल रही है उसमें भाजपा फिर एक बार प्रचंड बहुमत से जीतेगी। विकास के मामले में दुनिया का नंबर वन देश भारत बनेगा।"

#WATCH आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "यहां से हमारे प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ बहुत प्रचंड बहुमत से जीतेंगे... हम सब बाबा महाकाल से कामना करते हैं कि माननीय मोदी जी की जो लहर चल रही है उसमें भाजपा फिर एक बार प्रचंड बहुमत से जीतेगी। विकास के… pic.twitter.com/2ztJFSTwrr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024
आम्रपाली दुबे ने मांगे वोट
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के समर्थन में रोड शो किया और जनता से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस दौरान कहा कि "पूरा आजमगढ़ 'भगवामय' हो गया है, पूरे आजमगढ़ में कमल खिल रहा है। अब आजमगढ़ विकास का गढ़ है। पूरा पूर्वांचल PM मोदी के समर्थन में है। NDA जरूर 400 पार सीटें जीतेगी, इसमें कोई शक नहीं है।" 

#WATCH आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश: अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा, "पूरा आजमगढ़ 'भगवामय' हो गया है, पूरे आजमगढ़ में कमल खिल रहा है... अब आजमगढ़ विकास का गढ़ है। पूरा पूर्वांचल PM मोदी के समर्थन में है। NDA जरूर 400 पार सीटें जीतेगी, इसमें कोई शक नहीं है।" pic.twitter.com/xgtJolZir8

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024
'आजमगढ़ की धरती राममय हुई'
आजमगढ़ सीट पर छठवें चरण में चुनाव है। 25 मई को मतदान होना है। इस सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा, "आज बहुत ही खुबसूरत तरीके से आजमगढ़ की धरती 'राममय' हुई है, उम्मीद है 'अबकी बार 400 पार' लोग यहां प्यार देने आए हैं इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती।"

#WATCH आजमगढ़, उत्तर प्रदेश: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा, "आज बहुत ही खुबसूरत तरीके से आजमगढ़ की धरती 'राममय' हुई है, उम्मीद है 'अबकी बार 400 पार'... लोग यहां प्यार देने आए हैं इससे बड़ी बात और कुछ नहीं हो सकती।" https://t.co/SWvn7BOpdc pic.twitter.com/wFQqtqUisA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024

Also Read